Move to Jagran APP

ICC Cricket World Cup 2019: क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, रोहित व अफरीदी भी रह गए पीछे

ICC cricket world cup 2019 क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा व शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम करके नया इतिहास बना दिया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 02:02 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 08:56 AM (IST)
ICC Cricket World Cup 2019: क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, रोहित व अफरीदी भी रह गए पीछे
ICC Cricket World Cup 2019: क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, रोहित व अफरीदी भी रह गए पीछे

 नई दिल्ली, जेएनएन। ICC cricket world cup 2019 क्रिस गेल (Chris Gayle) वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में अपने कद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 87 रन की पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा वनडे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और अब तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था। वनडे क्रिकेट इतिहास में वेस्टइंडीज (West Indies) के तूफानी बल्लेबाज यूनिवर्स बॉल (Universe boss) क्रिस गेल ये अनोखा कमाल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वर्ल्ड कप 2019 के 29वें मैच में मैनचेस्टर में गेल ने अपनी पारी में कुल छह छक्के लगाए थे और उन्होंने 84 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली थी। 

loksabha election banner

क्रिेस गेल का ये अनोखा रिकॉर्ड

रिकॉर्ड और क्रिस गेल का पुराना नाता है। क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम पर कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं और अब एक और कमाल का रिकॉर्ड उनके नाम के साथ जुड़ गया है। क्रिस गेल वनडे क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने तीन बार एक कैलेंडर वर्ष में 50 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस कैलेंडर वर्ष में वो वनडे में अब तक कुल 51 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2009 और 2012 में दो ये कमाल कर चुके हैं। हालांकि एक कैलेंडर वर्ष में दो बार छक्के लगाने का कमाल भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा भी कर चुके हैं। रोहित ने वर्ष 2017 और 2018 में ये कमाल किया था। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी एक कैलेंडर वर्ष में 50 से ज्यादा छक्के दो बार जड़ चुके हैं। अफरीदी ने वर्ष 2002 और 2005 में ये कमाल किया था। 

50+ 6s In a Calendar Year (Most Times)

-Gayle - 3 Times (2009, 2012, 2019)*

-Rohit - 2 Times (2017, 2018)

-Afridi - 2 Times (2002, 2005)

वनडे क्रिकेट में गेल के नाम पर हैं 324 छक्के

वनडे क्रिकेट में इस वक्त क्रिस गेल छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। गेल ने अब तक अपने वनडे करियर में खेले 295 मैचों में कुल 324 छक्के लगाए हैं। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं जिनके नाम पर 398 मैचों में 351 छक्के दर्ज हैं। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर जयसूर्या हैं जिन्होंने 445 मैचों में 270 छक्के लगाए थे। सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले व सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम पर 463 मैचोंं   में 195 छक्के हैं।  वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज-

शाहिद अफरीदी- 358 मैच- 351 छक्के

क्रिस गेल- 295 मैच-  324 छक्के

सनथ जयसूर्या- 445 मैच- 270 छक्के

महेंद्र सिंह धौनी- 345 मैच- 225 छक्के

रोहित शर्मा- 210 मैच 224 छक्के

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.