SL vs BAN: रहीम का शतक, पीछे रह गए धौनी और संगाकारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज
रहीम ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए 150 गेंद पर 144 रन की पारी खेली।
नई दिल्ली, जेएनएन। एशिया कप 2018 के पहले मैच में बांग्लादेश के विकेट कीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ ना केवल शतक लगाया बल्कि अपनी इस पारी में कई रिकॉर्ड बना दिए। रहीम ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए 150 गेंद पर 144 रन की पारी खेली।
इस पारी में रहीम ने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत बांग्लादेश 261 रन बनाने में कामयाब रहा। इस दौरान रहीम ने अपने वनडे करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाया। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 117 रन था, जो उन्होंने भारत के खिलाफ बनाया था।
100 for @mushfiqur15!
Great innings, he's helped @BCBtigers to 209/8 off 43.3 overs.
How many more can they get?
Follow #BANvSL live ⬇️https://t.co/OqwHFUJT6J pic.twitter.com/hkJj9IyU9w — ICC (@ICC) September 15, 2018
बांग्लादेश के किसी भी बल्लेबाज का श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर
रहीम ने इस पारी में 144 रन बनाए, इसी के साथ रहीम श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड ओपनर तमीम इकबाल के नाम था, जिन्होंने दांबुला में 127 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा वह 112 रन की पारी भी श्रीलंका के खिलाफ खेल चुके हैं।
एशिया कप में किसी भी विकेटकीपर का बेस्ट स्कोर
इस पारी में उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। रहीम एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के महान खिलाड़ी संगाकारा के नाम था, उन्होंने साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ 121 रन की पारी खेली थी। वहीं उसी टूर्नामेंट में इस बल्लेबाज ने 112 रन की पारी खेली थी। भारत के महान कप्तान धौनी भी इस टूर्नामेंट में 109 रन की पारी खेल चुके हैं।
एशिया कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
एशिया कप के इतिहास में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने की लिस्ट में रहीम तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर भारत के कप्तान विराट कोहली का नाम है। कोहली ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी खेली थी।
दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के महान बल्लेबाद युनूस खान का नंबर आता है। युनूस ने साल 2004 में हांगकांग के खिलाफ 144 रन की पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान के ही शोएब मलिक इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। मलिक ने साल 2004 में भारत के खिलाफ 143 रन की पारी खेली थी।