Move to Jagran APP

Ind vs Nz: मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के स्पिनर ने मुंबई में आकर रचा इतिहास, इस वजह से छोड़ना पड़ा था देश

Ajaz patel 10 wickets पहली पारी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 325 रन बनाए। टीम इंडिया के 10 के 10 विकेट एक ही गेंदबाज ने झटके। स्पिनर एजाज पटेल जिनका जन्म मुंबई में हुआ उन्होंने मुंबई में ही इतिहास रच दिया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 02:31 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 03:01 PM (IST)
Ind vs Nz: मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के स्पिनर ने मुंबई में आकर रचा इतिहास, इस वजह से छोड़ना पड़ा था देश
न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल (फोटो ट्वटिर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर दिखाया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने ऐसी करिश्माई गेंदबाजी देखी जिसे हमेशा याद रखेंगे। पहली पारी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 325 रन बनाए। टीम इंडिया के 10 के 10 विकेट एक ही गेंदबाज ने झटके। स्पिनर एजाज पटेल जिनका जन्म मुंबई में हुआ उन्होंने मुंबई में ही इतिहास रच दिया।

loksabha election banner

भारत में जन्में एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई में 119 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। भारतीय टीम के बल्लेबाजों को इस गेंदबाज ने अपनी फिरकी से नचाया और पूरी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आधी भारतीय टीम को एजाज ने कैच आउट करवाया, 3 को lbw कर वापस भेजा तो 2 बल्लेबाजों को चित करते हुए उनकी गिल्लियां बिखेर बोल्ड कर दिया। एजाज ने 47.5 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें से 12 ओवर मेडल थे। 2.48 की इकोनोमी से 119 रन दिए और पूरी भारतीय टीम के अकेले ही ढेर कर दिया।

मुंबई में जन्में एजाज की गजब कहानी

भारत में बचपन बिताने वाले एजाज पटेल का जन्म उसी मुंबई शहर में हुआ जहां उन्होंने शनिवार 4 दिसंबर को ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में जन्में इस खिलाड़ी के माता-पिता न्यूजीलैंड में जा बसे थे। जब एजाज छह साल के थे तभी उनको भारत से न्यूजीलैंड जाना पड़ा था। मुंबई में जन्में इस खिलाड़ी ने मुंबई के वानखेड़े में अपना पहला मैच खेला और इतिहास रच दिया। 

दुनिया के मात्र तीसरे गेंदबाज

अब से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकार्ड इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज जिम लेकर और भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले के नाम पर था। लेकर ने 1956 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था जबकि कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ पारी में 10 विकेट झटके थे। एजाज टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.