Move to Jagran APP

MS Dhoni के रिटायरमेंट पर पहली बार उनसे पूर्व साथी खिलाड़ी युवराज सिंह ने कही अपने मन की बात

MS Dhoni Retirement धौनी के रिटायरमेंट के बारे में युवराज सिंह ने खुलकर अपनी राय दी।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 04:30 PM (IST)
MS Dhoni के रिटायरमेंट पर पहली बार उनसे पूर्व साथी खिलाड़ी युवराज सिंह ने कही अपने मन की बात
MS Dhoni के रिटायरमेंट पर पहली बार उनसे पूर्व साथी खिलाड़ी युवराज सिंह ने कही अपने मन की बात

 नई दिल्ली, प्रेट्र। MS Dhoni retirement: टीम इंडिया को दो-दो विश्व कप का खिताब दिलाने वाले 38 वर्षीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की रिटायरमेंट विश्व कप 2019 के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। विश्व कप से बाद से धौनी लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। पहले वेस्टइंडीज सीरीज, फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज और इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए भी खुद को उपलब्ध नहीं बताया है। हालांकि इसके बाद भी वो खेलेंगे या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी बहरहाल, धौनी के पूर्व साथी खिलाड़ी युवराज सिंह ने उनकी रिटायरमेंट पर अपने विचार सामने रखे हैं। 

loksabha election banner

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा कि धौनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। वो भारत के सबसे सफल कप्तान हैं और इस वजह से उन्हें वक्त देना चाहिए। धौनी को इस बात का अधिकार होना चाहिए कि वो क्रिकेट से कब रिटायर होना चाहते हैं। अगर वो खेलना चाहते हैं तो हमें उनके इस विचार का सम्मान करना चाहिए। कुछ ही दिन पहले क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 37 वर्ष के युवी ने कहा कि धौनी की रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह को भरना काफी मुश्किल होगा। 

युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धौनी की तुलना युवा विकेटकीपर रिषभ पंत से किए जाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि धौनी और रिषभ की तुलना तो होनी ही नहीं चाहिए। MS Dhoni बनने में कई वर्ष लग जाते हैं और रिषभ पंत को धौनी के करीब पहुंचने में कई वर्ष लग जाएंगे। वहीं युवी ने कहा कि Dhoni का सही रिप्लेसमेंट मिलने में काफी वक्त लग जाएगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.