Move to Jagran APP

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स क्यों हो रही है आइपीएल में अब इतनी सफल, सहायक कोच मो. कैफ ने खोला बड़ा राज।

कैफ ने कहा ‘‘किसी भी फ्रेंचाइजी के लिये बेहतरीन भारतीय खिलाड़ियों का होना अहम चीज है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी हैं और हम इसलिये भी भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं।’’

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 06:22 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 06:22 PM (IST)
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स क्यों हो रही है आइपीएल में अब इतनी सफल, सहायक कोच मो. कैफ ने खोला बड़ा राज।
कप्तान रिषभ पंत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी (फोटो- एएनआई)

शारजाह, प्रेट्र। दिल्ली कैपिटल्स आइपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसका प्लेआफ में पहुंचना तय है। वहीं पिछले सीजन में ये टीम फाइनल में भी पहुंची थी जहां उसे मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था और इस टीम का पहली बार खिताब जीतने का सपना टूट गया था। हालांकि इस बार दिल्ली का जिस तरह का खेल रहा है इससे वो भी खिताब की दावेदार माना जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले कई भारतीय खिलाड़ी की मौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) सीजन में फायदेमंद रही है। उन्होंने अपनी टीम में शानदार भारतीय खिलाड़ियों की उपयोगिता और उनकी महत्ता पर जोर दिया।

loksabha election banner

कैफ ने कहा, ‘‘किसी भी फ्रेंचाइजी के लिये बेहतरीन भारतीय खिलाड़ियों का होना अहम चीज है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी हैं और हम इसलिये भी भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर सात भारतीय खिलाड़ी हैं जो नियमित रूप से आइपीएल में खेल रहे हैं तथा वे अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को समझते हैं तो यह किसी भी टीम के लिये फायदे की चीज है।’’ दूसरे स्थान पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स का इरादा अभी प्रयोग करने का नहीं है और उन्होंने कहा कि टीम प्रत्येक मैच में अपने बेस्ट 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स टीम में रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शा जैसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 में से आठ मैचों में जीत हासिल की है और वह प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित करने से महज एक जीत दूर है। कैफ ने वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हमारा ध्यान हमारी बल्लेबाजी पर होगा। हम पहले बल्लेबाजी करें या फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए, हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मुंबई की टीम शानदार है। सभी खिलाड़ी हमेशा मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिये उत्साहित रहते हैं।’’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.