बर्थडे पर सहवाग और सचिन ने दी सौरव गांगुली को मजाकेदार अंदाज में बधाई
सचिन, सहवाग सहित कई दिग्गजों ने दी सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट में दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे है। 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्म लेने वाले सौरव गांगुली प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी मशहूर है, ये नाम उन्हे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर ज्योफ्री बॉयकॉट ने दिया था।
गागंली के साथ कई विवाद भी जुड़े हुए हैं। साल 1991-92 को गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। इस दौरान खबर आइ कि उन्होंने 12वें खिलाड़ी होने के बावजूद ड्रिंक्स लेने जाने के लिए मना कर दिया। हालांकि बाद में गांगुली ने इसे केवल एक अफवाह बताया था। इसके अलावा गांगुली ने एक और खुलासा करते हुए बताया कि उस समय हमारी टीम के मैनेजर थे रनबीर सिंह. लेकिन सच में मैंने उन जैसा बुरा इंसान नहीं देखा है। ऐसा इंसान भारतीय क्रिकेट से जुड़ा है ये शर्म की बात है।
अब गांगुली के जन्मदिन पर कई क्रिकेटर और पूर्व साथियों ने उन्हे जन्मदिन की बधाई दी। बीसीसीआइ ने भी उन्हे बधाई देते हुए लिखा राहुल द्रविड़ ने कहा था कि ऑफ साइड में पहले भगवान और फिर सौरव गांगुली है। पूर्व भारतीय क्रिकेट विनोद कांबली ने लिखा, सबसे निडर कप्तान।
দাদা - আপনার জন্মদিন সুখ আর ভালোবাসায় ভরে উঠুক ।। Wish you a year full of দাদাগিরি, @SGanguly99 😜 pic.twitter.com/xDzE2N3NOS— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 8, 2018
Step 1-Wake up, blink your eyes twice & dance down the track
Step 2-Smash the bowler & at times even spectators(no violence intended)
Step 3-Swing not only the ball but also ur hair,bowl ur heart out
Step 4-Celebrate like no one’s watching
To a wonderful man,
#HappyBirthdayDada pic.twitter.com/ytk8zaGTcy— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2018
Wish you a very very happy birthday @SGanguly99 .May you enjoy an abundance of good food, wonderful conversations and love of people around #HappyBirthdayDada pic.twitter.com/u6QPadqha9 — VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 8, 2018
Happy Birthday to one of the most inspiring man, the man who changed the face and attitude of Indian Cricket. Aise bhi koi chadhta hai kya @SGanguly99 dada !#HappyBirthdayDada , have a great life ahead pic.twitter.com/KjiggQcAuS— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 8, 2018
424 international matches
18,575 runs
132 wickets
Between 2000 and 2006, he was India's star captain, leading the team in 49 Tests and 146 ODIs.
Happy birthday to @SGanguly99, the former India captain who turns 46 today! pic.twitter.com/zf85TA4CSO — ICC (@ICC) July 8, 2018
मोहम्मद कैफ ने गांगुली को बधाई देते हुए लिखा कि ये भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदला और वह सबसे अधिक प्रेरित करने वाले व्यक्तियों में से एक हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में बधाई देते हुए कहा गांगुली के छक्को से लेकर उनकी गेंदबाजी और उनके बालों पर भी कमेंट किया। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने गांगुली को बंगाली में जन्मदिन की बधाई दी।
भारतीय क्रिकेट टीम ने दादा की कप्तानी में 49 टेस्ट में से 21 टेस्ट मैच जीते है। वहीं 13 टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा तो 15 टेस्ट ड्रॉ रहे। जबकि 5 मैचों के नतीजे नहीं आए। टीम इंडिया को 20 से ज्यादा टेस्ट में जीत दिलाने वाले सौरव गांगुली पहले कप्तान थे।
इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी कप्तानी में भारत को 14 टेस्ट मैच जिताए थे। हालांकि दादा का ये रिकॉर्ड भी बहुत जल्द महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ दिया। धौनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते थे। अगर वनडे की बात करें गांगुली की कप्तानी में भारत ने 146 वनडे मैच खेले हैं, जिनमे से उन्होंने 76 मैच जीते है और 65 मैच गंवाए।