कोहली ने चुपचाप छेड़छाड़ देखने वालों और कपड़ों पर सवाल करने वालों को लताड़ा
विराट कोहली ने बेंगलुरू में हुई छेड़छाड़ की घटना पर इसे नजरअंदाज करने वालों और लड़कियों के कपड़ों पर सवाल उठाने वाले लोगों को काफी कड़ा संदेश दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बेंगलुरू में 31 दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में महिलाओं से हुई छेड़छाड़ की घटना को निंदनीय बताया है। कोहली से पहले खेल और सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने इस घटना की भरसक निंदा की है।
कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से लोगों को इस बारे में दो संदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई भी घटना किसी अच्छे समाज की निशानी नहीं है। उन्होंने कहा है कि वह ऐसे समाज का हिस्सा बनकर नाखुश हैं।
कोहली ने कुछ लोगों को ऐसी हरकत करते हुए देखकर चुपचाप खड़े रहने वालों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने ऐसे लोगों से सवाल किया है कि अगर किसी दिन उनके घरवालों के साथ ऐसा हुआ तो क्या वे चुप रहेंगे? कोहली ने आगे कहा है कि जो लोग सोचते हैं कि ऐसा लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने की वजह से हो रहा है, उन्हें अपनी सोच बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई लड़की क्या पहने, कैसे रहे यह उसकी अपनी सोच और आजादी है। इसपर सवाल उठाना वाकई डरावना है।
कोहली ने लोगों से अपील की है कि ऐसा बर्ताव करना और लड़कियों से भेदभाव करना बंद करें। आप खुद सुनिए कोहली ने क्या कहा है अपने संदेशों में-
Change your thinking and the world will change around you. pic.twitter.com/FinDIYv2aV
— Virat Kohli (@imVkohli) January 6, 2017
This country should be safe & equal for all. Women shouldn't be treated differently. Let's stand together & put an end to such pathetic acts pic.twitter.com/bD0vOV2I2P
— Virat Kohli (@imVkohli) January 6, 2017