विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले ने सबको हिला दिया, रो पड़े फैन बोले I Love You Man
ट्विटर पर विराट के टी20 विश्व कप के बाद इस फार्मेट की कप्तानी छोड़ने पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन तो इस फैसले से बहुत ही ज्यादा हैरान हैं। उन्होंने लिखा जब यह खबर सुनी तो रोना आ गया। विराट मैं आपको हमेशा ही प्यार करता रहूंगा।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी20 विश्व कप के बाद इस फार्मेट की कप्तानी को छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर के जरिए एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी। अचानक से उनके टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने की खबर से फैंस हैरान हैं।
ट्विटर पर उनके सभी अपने अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। कोई उनके इस फैसले की वजह से रो पड़ा तो कोई उनको अब टी20 विश्व कप जीतने की बात कर रहा है।
Ya I'm Msdian
But still I love you Man @imVkohli,,,!
You made me cry ha!
Love you Virat forever🇮🇳❤️#ViratKohli pic.twitter.com/HE5tBl5Wqb— 𝕽𝖔𝖘𝖍𝖎𝖓𝖎🦁ᶜˢᵏ (@Mahirosh7781) September 16, 2021
ट्विटर पर विराट के टी20 विश्व कप के बाद इस फार्मेट की कप्तानी छोड़ने पर फैंस अपना अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन तो उनको इस फैसले से बहुत ही ज्यादा हैरान हैं। उन्होंने लिखा, जब यह खबर सुनी तो रोना आ गया। विराट मैं आपको हमेशा ही प्यार करता रहूंगा।
End your T20I Captaincy career with ICC trophy
Mentor Dhoni is always there to help his chiku #ViratKohli #MSDhoni pic.twitter.com/4pvaGiG23o— Ravi Desai 🇮🇳 Champion CSK🏆 (@its_DRP) September 16, 2021
आप बतौर टी20 में बतौर कप्तान अपने करियर को विश्व कप जीत के साथ खत्म कीजिए। आपकी मदद करने के लिए धौनी साथ में होंगे।
Today's bold decisions will write tomorrow's bold success story.
We respect your decision, KING KOHLI. ❤#ViratKohli #KingKohli #T20WorldCup pic.twitter.com/8o422cOx1y— Abhishek Anand (@Iamabhianand) September 16, 2021
आज आपके द्वारा किया गया यह कठिन फैसला कर आपकी सफलता की कहानी लिखेगा। हम सभी आपके इस फैसले का सम्मान करते हैं।
सोशल नेटवर्किंग साइट कू पर भी कोहली के चाहने वालों ने भी उनके टी20 की कप्तानी को छोड़ने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।
एक फैन ने लिखा, विराट हम सभी को आपके उपर भरोसा है, टी20 विश्व कप आखिरी मौका है इसे जीत लीजिए।