सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली और MS Dhoni की इस एक-एक शब्द से की व्याख्या
इसी साल भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली का वर्णन एक-एक शब्द के जरिए किया है। सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धौनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली इस समय क्रिकेट के सबसे महान एंबेसडर हैं। उनकी प्रतिबद्धता और उपलब्धियां अपने आप उनकी महानता का बखान करती हैं। कोहली और धौनी ने अपने तहत क्रिकेट के स्तर को एक और स्तर तक बढ़ा दिया है। इस बात को दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी स्वीकार किया है। सूर्यकुमार ने धौनी और विराट का वर्णन एक-एक शब्द के जरिए किया है।
वैसे तो एमएस धौनी और विराट कोहली के बारे में लिखते-लिखते आप थक जाएंगे, लेकिन एक शब्द में अगर उनका वर्णन करना हो तो ये बहुत कठिन काम है, लेकिन इसी साल भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले मुंबई में जन्मे सूर्यकुमार यादव ने ऐसा किया है। सूर्यकुमार यादव ने महान कप्तान एमएस धौनी और दमदार बल्लेबाज विराट कोहली की व्याख्या सिर्फ एक-एक शब्द के जरिए की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर किए गए सवाल-जवाब सत्र में ऐसा किया है।
30 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने कप्तान विराट कोहली को प्रेरणा (inspiration) बताया है, जबकि एमएस धौनी को उन्होंने लेजेंड करार दिया है। इस तरह एक-एक शब्द में सूर्यकुमार यादव ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की व्याख्या कर दी है। सूर्यकुमार यादव की इन शब्दों से हर कोई इत्तेफाक रखता होगा, क्योंकि विराट कोहली वाकई में नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं, जबकि एमएस धौनी जैसा खिलाड़ी लेजेंड कहलाने का हकदार है।
हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार को धौनी के नेतृत्व में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के खिलाफ कई मैच खेले हैं। यादव आइपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपने इनोवेटिव शॉट्स के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए कई मैच जीतने वाली पारियां खेली हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई और अब वे श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज की तैयारी कर रहे हैं।