जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे, नस्लवाद नहीं रुकेगा: माइकल होल्डिंग
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने नस्लवाद के खिलाफ भावुक संदेश दिया।
साउथैंप्टन, प्रेट्र। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने नस्लवाद के खिलाफ भावुक संदेश दिया। इस मैच में दोनों ही टीम ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो लगाकर खेल रही हैं। अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों मौत हो गई थी, जिसके विरोध में ही यह अभियान पूरी दुनिया में चल रहा है।
होल्डिंग ने कहा कि मैं शिक्षा की बात कर रहा हूं तो हमें भूतकाल में जाना होगा। शिक्षित होने के लिए लोग को 100 साल पहले जाना होगा। काले लोग के खिलाफ घृणा तभी से शुरू हुई थी। फिर लोग कहेंगे यह तो पहले की बात है, लेकिन नहीं, आप ऐसा नहीं कह सकते हैं और समाज इससे ऐसे पल्ला नहीं झाड़ सकता है। 66 वर्षीय होल्डिंग ने कहा कि शिक्षा के द्वारा लोग का ब्रैन वॉश किया गया है, जिसमें काले लोग को नकारात्मकता के साथ दिखाया गया है। यह जानते हुए भी कि उनका इंसानियत में कितना बड़ा योगदान है। ब्रैन वॉश सिर्फ काले लोग का ही नहीं, सफेद लोग का भी हुआ है।
उन्होंने कहा कि धर्म के बारे में सोचिए, देखिए जीजस क्राइस्ट को। उन्हें कैसी इमेज दी गई है। गोरा रंग, भूरे बाल, नीली आंखें। जीजस कहां से आए थे। लेकिन दोबारा चीजों को इस तरह से दिखाकर लोगों का ब्रैन वॉश किया गया है। अगर आप उन दिनों के नाटकों को देखें तो जुडास जिसने जीजस को धोखा दिया, उसे काला आदमी दिखाया गया। यहां भी लोग का ब्रैन वॉश किया गया कि अगर काला आदमी है तो खराब आदमी है।
अगर गोरा इंसान स्टोर में सामान लेने जाता है ,तो मैंने आज तक नहीं देखा कि लोग उसके पीछे-पीछे रहेंगे, लेकिन अगर एक काला आदमी स्टोर में जाता है तो लोग उसका पीछा करते हैं। चाहे वह सफेद इंसान सामान लूटे या नहीं, उसके प्रति मन में ऐसा ख्याल नहीं आता है। ऐसी चीजों को बदलने की जरूरत है।
काले लोगों के योगदान को सालों से दरकिनार किया गया है। होल्डिंग ने कहा कि बल्ब का अविष्कार थॉमस एडिंसन ने कागज के रेशे से किया, लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि रेशे का अविष्कार किसने किया? नहीं, क्योंकि वह काला आदमी था। यह हमारे स्कूलों में नहीं सिखाया गया। उसका नाम लुइस लाटिमर था। आपको हर चीज सिखानी चाहिए। मुझे कभी भी काले लोग की अच्छाई के बारे में नहीं सिखाया गया।