Move to Jagran APP

Happy Birthday Virat Kohli: 'दिल्ली के लाल' विराट कोहली को सोशल मीडिया पर मिल रही जन्मदिन की बधाई

दिल्ली में जन्में विराट कोहली ने अंडर 19 विश्व कप में कप्तानी के दम पर टीम को चैंपियन बनाया और अब वह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विराट का सफर दिल्ली से शुरू हुआ था और आज वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 11:11 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 11:23 AM (IST)
Happy Birthday Virat Kohli: 'दिल्ली के लाल' विराट कोहली को सोशल मीडिया पर मिल रही जन्मदिन की बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्में इस बल्लेबाज ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। टीम इंडिया के कप्तान के जन्मदिन पर दुनियाभर से उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिल्ली के लाल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

दिल्ली में जन्में विराट कोहली ने अंडर 19 विश्व कप में कप्तानी के दम पर टीम को चैंपियन बनाया और अब वह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विराट का सफर दिल्ली से शुरू हुआ था और आज वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं। 32वें जन्मदिन पर कोहली को भारत के राजनेताओं ने भी बधाई दी है।

विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई, वो दुनियाभर और देश के युवाओं के लिए सच्चे आदर्श हैं। आप अपने खेल से हमेशा ही हम सभी को गर्व महसूस कराते रहें।

"वही सिर्फ ना दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं बल्कि सबसे अच्छे इंसान भी हैं। लॉक डाउन के समय जिस तरह से उन्होंने हजारों लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया वो मानवता का सबसे अच्छा उदाहरण है। भारतीय कप्तान और दिल्ली के लाल को जन्मदिन दिन की बधाई" 

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनको फिटनेस का नया ट्रेंड सेट करने वाला बताया। 

सुरेश रैना ने भी अपने साथ उनकी एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए जन्मदिन पर शुभकामना संदेश दिया। 

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो किंग कोहली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.