Move to Jagran APP

रोहित शर्मा को बतौर कप्तान मैंने ये काम करते कभी नहीं देखा, मुंबई इंडियंस के प्लेयर का खुलासा

जयंत यादव ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वो बेहद सहज हैं और क्रिकेट की समझ उनकी जबरदस्त है। जयंत यादव ने कहा कि जब क्रिेकेज को जानने की बात आती है तो इसमें रोहित शर्मा बहुत ही अच्छे हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 03:49 PM (IST)
रोहित शर्मा को बतौर कप्तान मैंने ये काम करते कभी नहीं देखा, मुंबई इंडियंस के प्लेयर का खुलासा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शर्मा आइपीेएल के सबसे सफल कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5 बार खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा आखिर इतने सफल कप्तान क्यों हैं साथ ही वो कौन सी बात है जो उन्हें एक बेहतरीन कप्तानी बनाती है। इसे लेकर मुंबई इंडियंस के स्पिनर जयंत यादव ने खुलासा किया है। जयंत यादव इस टीम के साथ साल 2019 से हैं और दो बार इस आइपीएल विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 

loksabha election banner

जयंत यादव ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि, वो बेहद सहज हैं और क्रिकेट की समझ उनकी जबरदस्त है। इंडिया टीवी से बात करते हुए जयंत यादव ने कहा कि, जब क्रिेकेज को जानने की बात आती है तो इसमें रोहित शर्मा बहुत ही अच्छे हैं। उन्हें अपने इरादों पर विश्वास होता है साथ ही अगले कुछ ओवर्स में क्या हो सकता है इसका उन्हें काफी अच्छे से पता होता है। उनकी बल्लेबाजी तो बेहतरीन है ही और यही वजह है कि, वो टीम की अगुआई काफी अच्छे तरीके से करते हैं। 

34 वर्ष के हो चुके जयंत यादव ने बताया कि, उन्होंने रोहित शर्मा को कभी गुस्सा करते हुए नहीं देखा और यही बात उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी व कप्तान बनाता है। जयंत यादव ने कहा कि, रोहित शर्मा किसी भी खिलाड़ी को कोई बी बात काफी अच्छे तरीके से समझाते हैं। अगर आप अगला मैच खेल रहे हैं तो वो आपको बताएंगे कि, आपका क्या रोल होने वाला है साथ ही वो आपसे क्या उम्मीद करते हैं। 

आपको बता दें कि रोहित शर्मा आइपीएल इतिहास के सबसे सफल हैं, जिन्‍होंने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को पांच खिताब दिलाए हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आइपीएल खिताब जीते। वहीं आइपीएल 2021 को बीच में स्थगित कर दिया गया था और मुंबई इंडियंस की टीम तब तक चौथे स्थान पर थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.