Move to Jagran APP

MS Dhoni को ट्रोल करने पर पत्नी साक्षी ने मीडिया पर निकाली भड़ास, कहा- शर्म कर लो

Saakshi dhoni on media साक्षी ने उन सभी लोगों के ट्वीट पर नाजराजी जाहिर की जिसमें उनके महज 1 लाख रुपए दान में दिए जाने की आलोचना की जा रही थी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 06:31 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 08:27 PM (IST)
MS Dhoni को ट्रोल करने पर पत्नी साक्षी ने मीडिया पर निकाली भड़ास, कहा- शर्म कर लो
MS Dhoni को ट्रोल करने पर पत्नी साक्षी ने मीडिया पर निकाली भड़ास, कहा- शर्म कर लो

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शुक्रवार को पुणे की एक संस्था को 1 लाख रुपये की मदद देने का फैसला लिया। 100 परिवारों के लिए बतौर डोनेशन उन्होंने यह राशि बतौर सहायता देने की घोषणा की। इस राशि को दान देने की वजह से धौनी को सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जाने लगा। इसके बाद पत्नी साक्षी ने एक ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

loksabha election banner

साक्षी ने उन सभी लोगों के ट्वीट पर नाजराजी जाहिर की जिसमें उनके महज 1 लाख रुपए दान में दिए जाने की आलोचना की जा रही थी। साक्षी ने ट्वीट करते हुए मीडिया को भी आड़े हाथों लिया और उनसे गुजारिश करते हुए ऐसी खबरों से बचने के लिए कहा।

साक्षी ने शुक्रवार शाम को लिखा, "मैं सभी मीडिया हाउस से विनती करती हूं कि ऐसे संवेदनशील वक्त में इस तरह की झूठी खबरों को ना चलाएं। आप सबको शर्म आनी चाहिए। मुझे आश्चर्य होता है कि जिम्मेदार पत्रकारिता आखिरी कहां खो गई है।" 

धौनी ने पुणे की एक संस्था को 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने लिखा था कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक धोनी का महज 1 लाख रुपये की सहायता देना दुखी करने वाला है। उनके कुछ फैंस ने यह ट्वीट किया था और इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। इसकी वजह से रोज कमाई कर खाने वाले मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही 100 परिवारों के लिए पुणे की एक संस्था पैसे जुटा रही है जिसके लिए धौनी ने एक लाख की डोनेशन दी थी। 

इस संस्था को 12.50 लाख रुपये का फंड जमा करना था जिसमें पूर्व कप्तान ने मदद की थी। इसको लेकर कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करने शुरू कर दिया की इतनी कमाई करने वाले स्टार क्रिकेटर धौनी ने महज 1 लाख का दान क्यों दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.