Move to Jagran APP

धौनी का सलेक्शन करने वाले मुख्य चयनकर्ता बोले, उनकी उपलब्धियों पर पिता जैसा गर्व महसूस होता है

MS Dhoni Birthday पूर्व मुख्य चयनकर्ता मोरे ने धौनी के 39 जन्मदिन पर कहा उनकी उपलब्धियों के देखकर पिता जैसे गर्व महसूस होता है। वो हमेशा से ही टैलेंटेड थे।

By Viplove KumarEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:45 PM (IST)
धौनी का सलेक्शन करने वाले मुख्य चयनकर्ता बोले, उनकी उपलब्धियों पर पिता जैसा गर्व महसूस होता है
धौनी का सलेक्शन करने वाले मुख्य चयनकर्ता बोले, उनकी उपलब्धियों पर पिता जैसा गर्व महसूस होता है

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत मानते है। मोरे ने कहा कि वह हमेशा ही इस बात पर भरोसा रखते थे कि जैसा टैलेंट धौनी के अंदर है वो इंटरनेशनल क्रिकेट में जरूर सफलता हासिल करेंगे। जब भारतीय टीम के लिए धौनी को खेलने का मौका मिला तो उन्होंने मोरे की बात को सही साबित किया।

loksabha election banner

साल 2004 में धौनी ने भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था तब से अब तक उनका सफर बेहद ही शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की कमान संभाली और दो बार (2007 में टी20 और 2011 में वनडे) विश्व कप चैंपियन बनाया।

मोरे ने आईएएनएस से धौनी के 39 जन्मदिन पर बात करते हुए बताया कि उनकी उपलब्धियों को देखकर पिता जैसे गर्व महसूस होता है। "वो हमेशा से ही टैलेंटेड थे। उनके अंदर कुछ तो बहुत ही खास था। जब आप भारत के लिए खेलने जाते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो स्टार बन जाते हैं। उनको प्रदर्शन करने के लिए मंच दिया गया और उन्होंने इस मौके को दोनों ही हाथों से लपका।" 

"वह इसके बाद भारत के कप्तान बने और साल 2007 में टी20 विश्व कप जीता यहां से उनका ग्राफ उपर ही चढ़ता गया। उनको टेस्ट में भी टीम इंडिया की कप्तानी का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में विश्व कप जीता।"

धौनी का कामयाबी पर पिता जैसी गर्व महसूस होता है  

उनके ये पूछे जाने पर कि क्या उनके एक पिता के जैसे गर्व होता है धौनी की उपलब्धियों और भारतीय क्रिकेट में दिए योगदान को देखने के बाद। मोरे ने कहा, "हां, उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया है घर पर बैठकर यह सोचने में काफी अच्छा लगता है। यह वाकई बहुत ही कमाल है वही काफी सफल रहे।" 

"जब आप एक चयनकर्ता होते हैं तो आप हमेशा ही अच्छे क्रिकेटर की तलाश करते हैं। यही आपका काम होता है और मैं अकेले इस चीज का श्रेय नहीं ले सकता और भी लोग थे उस समय मेरे साथ। आप एक क्रिकेटर का चयन करते हैं और जब आप एक क्रिकेटर को चुनते हैं और वह अच्छा करता है टीम को मैच में जीत दिलाता है तो आपको काफी अच्छा लगता है, गर्व महसूस करते हैं।" 

धौनी दुनिया के एक मात्र कप्तान हैं जिन्होंने टी20 और वनडे विश्व कप जीतने के साथ साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टेस्ट और वनडे में नंबर एक टीम भी बनाया।

"जब धौनी के बारे में एक क्वालिटी के बारे में पूछा जाता है जिसने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया है वो उनके खेल ने का तरीका है। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह क्रिकेट खेलते हैं वो ही क्वालिटी है। पहले दिन से आज तक वह उसी तरीके से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं और उनके अंदर मैच जीतने का बहुत ही कमाल का एटिट्यूट है। वह एक टीम मैन हैं, एक ऐसा इंसान जो बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े हुए है। वह सभी चीजों को बेहद ही साधारण तरीके से रखते हैं किसी भी तरीके से कुछ भी उलझा हुआ नहीं है।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.