Yuvraj Singh के आतिशी अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ सकता है भारतीय, KL Rahul ने बताया नाम
इंडियन प्रीमियर लीग में 14 गेंद पर अर्धशतक बनाने वाले राहुल ने युवराज सिंह के 12 गेंद पर विश्व कप में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल इन दिनों टीम में बताौर विकेटकीपर खेल रहे हैं। राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के साथ ही कप्तानी में भी हाथ आजमाया। विराट कोहली और रोहित शर्मा के मैदान पर नहीं होने पर राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। इंडियन प्रीमियर लीग में 14 गेंद पर अर्धशतक बनाने वाले राहुल ने युवराज सिंह के 12 गेंद पर विश्व कप में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस वक्त भारत में लॉकडाउन लगाया गया है। तमाम भारतीय क्रिकेटर अपने घर मे बैठ कर फैंस से बातें कर रहे हैं। उनके द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जवाब दे कहे हैं। केएल राहुल ने ट्विटर पर फैंस द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि आईपीएल में तो उनके नाम सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है लेकिन क्या वो बता सकते हैं कि 12 गेंद पर युवराज सिंह का बनाया गया यह रिकॉर्ड कौन तोड़ सकता है।
I think it's got to be me 😜 https://t.co/FtvM9uIOYU" rel="nofollow— K L Rahul (@klrahul11) May 10, 2020
राहुल ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया, मुझे लगता है कि यह मैं ही होने वाला हूं।
युवराज ने 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंद पर अर्धशतक बनाया था। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की छह गेंद पर युवी ने लगातार छह छक्के लगाए थे। युवराज द्वारा बनाए गए छह छक्के का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
राहुल के नाम सबसे तेज IPL फिफ्टी
साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए केएल राहुल ने महज 14 गेंद पर अर्धशतक बनाया था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए राहुल ने 4 छक्के और 6 चौके की मदद से यह अर्धशतक बनाया था। यह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।