गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने लिखा पत्र, जवाब में केविन पीटरसन ने भारत को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर पत्र लिखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के ने मशहूर क्रिकेटरों को जोंटी रोड्स और क्रिस गेल को पत्र लिखा है।
नई दिल्ली, एएनआइ। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर पत्र लिखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के ने मशहूर क्रिकेटरों को पत्र लिखा है। वह जोंटी रोड्स और क्रिस गेल को पत्र लिखकर भारत से उनके प्रगाढ संबंधों की सराहना कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के रोड्स मुंबई इंडियंस के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच हैं और साल में काफी समय भारत में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी 'इंडिया' रखा है। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल आइपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण भारत में काफी लोकप्रिय है। दोनों ने 26 जनवरी को ही इसकी जानकारी दी थी। वहीं पीटरसन ने आज ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
पीटरसन ने ट्वीट करके कहा, ' नरेन्द्र मोदी पत्र के लिए धन्यवाद दिया। 2003 में भारत में कदम रखने के बाद से हर दौरे पर आपके देश से मेरा प्यार बढ़ता गया है। मुझसे हाल ही में पूछा गया था, 'आपको भारत के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है' और मेरा जवाब काफी आसान था - लोग।' सभी भारतीयों को दो दिन पहले बीते गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। एक गौरवान्वित देश और विश्व स्तर पर पावर हाउस! भारत अपने वन्यजीवों की रक्षा करने में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। इसके लिए आपका धन्यवाद करने के लिए मैं आपसे जल्द ही व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए उत्सुक हूं! मेरी शुभकामनाएं।'
पीएम मोदी पीटरसन को लिखे पत्र में भारत के प्रति उनके स्नेह के लिए धन्यवाद दिया था। इसके बाद पीटरसन ने ट्वीट करके यह बात कही। इससे पहले मोदी ने रोड्स को लिखे पत्र में लिखा था,'मैं आपको हमारे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। इतने वर्षों में भारत और इसकी संस्कृति से आपका प्रगाढ संबंध हो गया है। यह साबित हो गया जब आपने अपनी बेटी का नाम इस महान देश के नाम पर रखा। आप हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के विशेष दूत हैं।'
Dear, Mr @narendramodi,
Thanks for the incredibly kind words in your letter to me. Ever since stepping foot in India in 2003, I’ve grown more in love with your country on every visit.
I was recently asked, ‘what do you most like about India’ & my answer was easy - THE PEOPLE 1/2 pic.twitter.com/fHvMMWi4Mi— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) January 28, 2022
रोड्स ने यह पत्र ट्विटर पर साझा किया। इसमें आगे लिखा है,' भारत ऐतिहासिक सामाजिक आर्थिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। मुझे यकीन है कि इससे जीवन का सशक्तिकरण होगा और वैश्विक कोष में योगदान दे सकेंगे।' रोड्स ने ट्वीट किया,'आपके इन शब्दों के लिए धन्यवाद मोदीजी। हर बार भारत आकर मैं एक इंसान के रूप में काफी परिपक्व होता गया हूं। मेरा पूरा परिवार भारत के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले संविधान के महत्व का सम्मान। जय हिंद।'
गेल ने ट्वीट किया,'मैं भारत को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। सुबह उठा तो प्रधानमंत्री मोदी का निजी संदेश मिला जिसमें उनके और भारत के लोगों के साथ मेरे करीबी व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र था। यूनिवर्सल बास की ओर से बधाई और प्यार।'