Move to Jagran APP

IPL 2020 Final: दिल्ली के खिलाफ मैच में उतरने से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बयान

पांचवें खिताब को जीतने के लक्ष्य से मैदान में उतरने को तैयार मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले फाइनल में मनोवैज्ञानिक बढ़त से इन्कार नहीं किया लेकिन कहा कि पिछले परिणामों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 08:33 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 08:33 AM (IST)
IPL 2020 Final: दिल्ली के खिलाफ मैच में उतरने से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बयान
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (फोटो फेसबुक पेज MI)

दुबई, पीटीआइ। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आज का दिन सबसे अहम है। 19 सितंबर को शुरू हुए टूर्नामेंट का आज रात समापन हो जाएगा। 13वें सीजन को जीतने वाली कौन की टीम होगी इसपर होगा फैसला। मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा 4 बार आइपीएल ट्रॉफी जीती है और उसका इरादा इसे पांचवीं बार जीतने का है।

loksabha election banner

पांचवें खिताब को जीतने के लक्ष्य से मैदान में उतरने को तैयार मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले फाइनल में मनोवैज्ञानिक बढ़त से इन्कार नहीं किया लेकिन कहा कि पिछले परिणामों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।

मुंबई ने इस आइपीएल सत्र के तीनों मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी। रोहित ने कहा कि हमारे पास मनोवैज्ञानिक बढ़त तो है, लेकिन आइपीएल में हर दिन नया होता है, हर दिन नया दबाव होता है और हर मुकाबला नया होता है। ऐसे में आप नहीं सोच सकते हैं कि पहले क्या हुआ था। हम यह नहीं सोच सकते हैं कि हम दिल्ली के खिलाफ पहले खेल चुके हैं और उन्हें हरा चुके हैं। हमें सिर्फ मैदान पर ठीक चीज करनी हैं और उम्मीद है कि हम पांचवां खिताब जीत जाएंगे।

उम्मीद है मुंबई के खिलाफ आक्रामक खेलेंगे :

हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी आक्रामक क्रिकेट खेल पाएगी। हम एक परिवार की तरह हैं। हम खुश हैं कि हमारे खिलाडि़यों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन किया है। हम अपने कोच और सहायक स्टाफ की मेहनत को भी नहीं नजरअंदाज कर सकते हैं।

दोनों टीमों के बीच की अब हुई टक्कर

इस सीजन की बात करें तो तीन बार दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला हुई है। हर बार मुंबई की टीम ने दिल्ली को मात दी है। सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई की टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी जबकि दूसरे मैच में टीम ने 9 विकेट की बड़ी जीत हासिल की। पहले क्वालीफायर में मुंबई ने दिल्ली को 57 रन से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.