Move to Jagran APP

IPL 2020: हार के बाद Dhoni ने स्वीकार किया, मैं गेंद को तेज मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नहीं मार पाया

हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि वह गेंद को मिडिल नहीं कर पा रहे थे। शायद गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। जब विकेट थोड़ा धीमा होता है तो टाइमिंग पर ध्यान देना बेहतर होता है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 07:59 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 08:22 AM (IST)
IPL 2020: हार के बाद Dhoni ने स्वीकार किया, मैं गेंद को तेज मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नहीं मार पाया
CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी। (फाइल फोटो)

दुबई, पीटीआइ। महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के 13वें सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को सात रन से हराया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट का पहला मैच जीतने के बाद चेन्नई की यह लगातार तीसरी हार है।

prime article banner

2014 के बाद यह पहला मौका है जब चेन्नई ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं। मैच के बाद धौनी ने कहा कि वह गेंद को मिडिल नहीं कर पा रहे थे। शायद गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। जब विकेट थोड़ा धीमा होता है, तो टाइमिंग पर ध्यान देना बेहतर होता है। आउटफील्ड को देखते हम गेंद को जोर से मारने का प्रयास कर रहे थे। धौनी 19वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए काफी थके हुए दिखाई दे रहे थे। इसे लेकर उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा से ज्यादा समय लेने की कोशिश कर रहा था। यहां काफी गर्मी है। इस वजह से गला काफी सूखता और आपको खांसी होने लगती है। 

धौनी ने टीम में तीन बदलाव किए, लेकिन टीम के प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें समाधान खोजने की जरूरत है। लंबे समय के बाद ऐसा हुआ है कि हम लगातार तीन मैच हार गए। हमें बहुत सी चीजें सही करने की जरूरत है। हमें कैच पकड़ने और नो बॉल नहीं फेंकने की जरूरत है। इसको हम नियंत्रित कर सकते हैं। 16 वें ओवर के बाद, हमारे 2 ओवर अच्छे गए, लेकिन कुल मिलाकर हम कुछ और बेहतर कर सकते थे। कोई भी कैच छोड़ना नहीं चाहता, लेकिन इस स्तर पर आपको देखना होगा कि इस तरह के कैच लिए जाएं।

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरआत खराब रही। निचलेक्रम में रवींद्र जडेजा ([50 रन, 35 गेंद, पांच चौके, दो छक्के)] और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 47 रन, 36 गेंद, चार चौके, एक छक्का) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ओपनर फॉफ डू प्लेसिस (22 रन, 19 गेंद, चार चौके) ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.