Move to Jagran APP

ICC world cup 2019: इस विश्व कप में भारत को इंग्लैंड से है सबसे ज्यादा खतरा, पर दूसरे देश का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

कुलदीप की नजर में भारत के अलावा दो अन्य देश खिताब की दावेदार है जिसमें एक टीम इंग्लैंड है पर दूसरा नाम चौंकाने वाला है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 05:49 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 08:55 AM (IST)
ICC world cup 2019: इस विश्व कप में भारत को इंग्लैंड से है सबसे ज्यादा खतरा, पर दूसरे देश का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
ICC world cup 2019: इस विश्व कप में भारत को इंग्लैंड से है सबसे ज्यादा खतरा, पर दूसरे देश का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

 नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए टीम इंडिया को खिताबी जीत के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है, लेकिन क्या भारतीय टीम की राह आसान होगी। टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है कि भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है लेकिन इंग्लैंड और पाकिस्तान भी खिताब जीतने की ताकत रखते हैं। यानी भारत को अगर ये खिताब जीतना है तो उसे इंग्लैंड के साथ-साथ पाकिस्तान की टीम से भी सा वधान रहने की जरूरत है। 

loksabha election banner

कुलदीप यादव का मानना है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व स्तर के हैं और उनसे टीम को बचके रहने की आवश्यकता है। कुलदीप ने कहा कि एक बार फिर से भारत के पास विश्व कप जीतने का मौका है, लेकिन कुछ अन्य टीमें भी ये खिताब अपने नाम कर सकती हैं और वो भी काफी मजबूत हैं। विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी टीमों में से इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है। इसके अलावा इंग्लैंड को अपनी ही धरती पर खेलने का भरपूर फायदा मिलेगा। इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान का प्रदर्शन भी इन दिनों काफी अच्छा रहा है  और वो भी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। पाकिस्तान ने एक बार विश्व कप खिताब जीता है जबकि इंग्लैंड एक बार भी ये खिताब नहीं जीत पाया है। 

कुलदीप यादव इन दिनों टीम इंडिया की गेंदबाजी का अहम हिस्सा हैं और उनका विश्व कप टीम में चुना जाना तय है। फिलहाल कुलदीप आइपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं जहां वो कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। हालांकि थकाउ आइपीएल के बीच वो विश्व कप के लिए खुद को कैसे तरोताजा रखते हैं ये देखने वाली बात होगी। आपको बता दें कि भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। 

विश्व कप में भारत के मुकाबले-

5 जून- भारत बनाम साउथ अफ्रीका- रोज बाउल, साउथहैम्पटन- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

9 जून- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- केनिंग्टन ओवल, लंदन- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

13 जून- भारत बनाम न्यूजीलैंड- ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

16 जून- भारत बनाम पाकिस्तान- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

22 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान- द रोज बोल साउथहैम्पटन- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

27 जून- वेस्टइंडीज बनाम भारत- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

30 जून- इंग्लैंड बनाम भारत- एजबेस्टन, बर्मिंगम- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

2 जुलाई- बांग्लादेश बनाम भारत- एजबेस्टन, बर्मिंगम- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

6 जुलाई- श्री लंका बनाम भारत- हेडिंग्ले, लीडस- दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.