Ayodhya Case Verdict 2019: वीरेंद्र सहवाग ने अयोध्या विवाद पर आए फैसले पर किया ट्वीट
Ayodhya Case Verdict 2019 पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला दिए जाने के तुरंत बाद सोशल मिडिया पर अपना बात रखी।
नई दिल्ली, जेएनएन। शनिवार का दिन सभी भारतीयों के लिए बेहद अहम माना जा रहा था। आज सुबह से ही सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या विवादित जमीन पर आने वाले फैसले पर सबकी नजर जमी हुई थी। हर कोई यही जानना चाहता था कि इस अयोध्या की विवादित जमीन पर कोर्ट द्वारा क्या फैसला दिया जाता है। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला दिए जाने के तुरंत बाद सोशल मिडिया पर अपना बात रखी।
सहवाग ने ट्विटर पर भगवान श्रीराम की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "श्रीराम, जय राम, जय जय राम। यह फैसला आने के बाद सहवाग की खुशी थी जिसको उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया।"
Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram 🙏🏼🌸 pic.twitter.com/FmpRkpY5Ay— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 9, 2019
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दिए एक ऐतिहासिक फैसले में विवादित जमीन को राम लला की जन्म स्थल माना। सुबह 11.20 बजे सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को आदेश दिया कि वह अगले तीन से चार महीने के अंदर सेंट्रल गवर्नमेंट ट्रस्ट की स्थापना के लिए योजना बनाए। कोर्ट का कहना था कि विवादित स्थल को मंदिर निर्माण का काम इस ट्रस्ट को सौंपा जाए अदालत ने यह भी कहा कि अयोध्या में पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जाए।
Saryu Ke Kinare Se
Ayodhya Ye Pukare
Ek Faisla Aisa Ho
Jahan Koi Na Haare. #AYODHYAVERDICT— Mithun Manhas 🇮🇳 (@MithunManhas) November 9, 2019
वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिथुन मन्हास ने भी इस फैसले के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "सरयू के किनारे से अयोध्या ये पुकारे, एक फैसला ऐसा हो जहां कोई ना हारे।"