Move to Jagran APP

आरोन फिंच को सता रहा है साउथ अफ्रीका में छींटाकशी का डर, वार्नर और स्मिथ होंगे निशाने पर

South Africa vs Australia साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को छींटाकशी का ही डर सता रहा है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 08:51 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 08:51 AM (IST)
आरोन फिंच को सता रहा है साउथ अफ्रीका में छींटाकशी का डर, वार्नर और स्मिथ होंगे निशाने पर
आरोन फिंच को सता रहा है साउथ अफ्रीका में छींटाकशी का डर, वार्नर और स्मिथ होंगे निशाने पर

नई दिल्ली, अभिषेक त्रिपाठी। मार्च, 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ के मामले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा था और उसके बाद से वे दोनों खिलाड़ी जब भी मैदान पर उतरे हैं, उन्हें छींटाकशी का सामना करना पड़ा है। अब जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को छींटाकशी का ही डर सता रहा है। इस सीरीज व अन्य मुद्दों पर आरोन फिंच से अभिषेक त्रिपाठी ने खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश :

loksabha election banner

- क्या यह दौरा टी-20 विश्व कप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है?

- चोट के कारण ग्लेन मैक्सेवल इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैक्सवेल केनहीं खेलने से टीम को नुकसान हुआ है। वह शानदार खिलाड़ी हैं। डि आर्ची शॉर्ट और अन्य खिलाडि़यों के पास मैदान पर खुद को साबित करने का मौका है। आर्ची शॉर्ट आक्रामक बल्लेबाज हैं और बायें हाथ से स्पिन गेंदबाजी कभी करते हैं। वह क्षेत्ररक्षण में भी योगदान देते हैं।

- डुप्लेसिस के बारे में क्या कहेंगे, अब वह टीम के कप्तान भी नहीं हैं?

- डुप्लेसिस का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित प्रारूपों की सीरीज में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। वह दमदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने देश के लिए कई साल तक नेतृत्वकर्ता के तौर पर योगदान दिया है। हर हालात में उन्होंने टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया है। उन्होंने टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां भी खेली हैं।

- क्या ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसकों से छींटाकशी की उम्मीद है?

- मैं उनके प्रशंसकों से इस चीज की उम्मीद कर रहा हूं। उनके प्रशंसक हमेशा से प्रभावशाली रहे हैं, लेकिन हम गर्व से अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

- हाल ही में दक्षिण अफ्रीका अपने घर में इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारी है, क्या इससे आपकी टीम को फायदा होगा?

- इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका ने प्रभावित किया है। यह सीरीज अच्छी रही थी और मैंने इस सीरीज को ध्यान से देखा था। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है और कई नए खिलाड़ी भी आ रहे हैं। नंबर एक से लेकर 11 तक के उनके खिलाड़ी अपना प्रभाव डालते हैं।

- क्विंटन डिकॉक की कप्तानी में ही दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई है?

- मैं दक्षिण अफ्रीका के नए कप्तान डिकॉक से प्रभावित हूं। उनके ऊपर टीम की कमान के अलावा और भी जिम्मेदारी हैं। वह सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। सलामी बल्लेबाज को शुरुआत से टीम के स्कोर बोर्ड को चलाना होता है और फिर विकेट के पीछे खड़े रहकर मुस्तैदी दिखानी होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.