दादा की उम्र के तीन वृद्धों ने किया परिवार की महिला से दुष्कर्म, मुंह दबा खेत में ले गए थे उठाकर
छत्तीसगढ़ के खरसिया के जोबी चौकी इलाके में घर के ही तीन वृद्ध परिवार की एक ही महिला को घर के आंगन से खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिम्मत जुटायी तो वह थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
रायगढ़, जागरण आनलाइन डेस्क। छत्तीसगढ़ के खरसिया के जोबी चौकी इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। तीन वृद्ध परिवार की एक ही महिला को घर के आंगन से खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को संज्ञान में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है जहां 26 साल की पीड़िता रहती है। वहीं, आरोपी पीड़िता के दादा की उम्र के हैं और उनके रिश्तेदार भी हैं।
जेल में बंद है पीड़िता का पति
बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति शिक्षक है, जिसने चार शादियां की हैं। पीड़िता चार पत्नियों में सबसे छोटी है, वही पति फिलहाल जेल में है, इसलिए वह अपनी सौतनों के साथ रह रही है।
मुंह दबा खेत में ले गए उठाकर
13 जुलाई की रात करीब 10 बजे महिला अपने घर के बाहर बाथरूम के लिए निकली थी। तभी तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबा कर उसे उठाकर गांव से एक व्यक्ति के खेत में ले गए। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ एक-एक कर दुष्कर्म किया।
पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को यह बताने पर पीड़िता समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिससे पीड़िता काफी डरी हुई थी और चुप रही। जिससे आरोपियों का हौसला बढ़ता गया।
पीड़िता ने हिम्मत जुटायी तो वह थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पीड़िता को महिला अधिकारी के बयान के लिए रायगढ़ भेज दिया।
यह भी पढ़ें -
कोलकाता में युवती से दुष्कर्म, पीड़िता को मामला दर्ज ना कराने के लिए पुलिस ने की 1000 रुपये की पेशकश