गरीबी से परेशान युवक ने की खुदकुशी
तालापारा स्थित रमजानी मस्जिद के पीछे रहने वाले युवक ने गरीबी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा स्थित रमजानी मस्जिद के पीछे रहने वाला शेख साहिल पिता शेख गफ्फार (17) मछली दुकान में काम करता था। उसका बड़ा
बिलासपुर (निप्र)। तालापारा स्थित रमजानी मस्जिद के पीछे रहने वाले युवक ने गरीबी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा स्थित रमजानी मस्जिद के पीछे रहने वाला शेख साहिल पिता शेख गफ्फार (17) मछली दुकान में काम करता था। उसका बड़ा भाई शेख सब्बीर भी मैकेनिक है। उनकी घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। लिहाजा, झोपड़ीनुमा मकान में रहते हैं। गरीबी व बेहतर काम नहीं मिलने से शेख साहिल परेशान रहता था।
गुरुवार को वह तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर काम पर नहीं गया। इस बीच उसका भाई काम करने चला गया। वहीं उसकी मां व पिता भी घर से बाहर थे। दोपहर में साहिल अकेला था। इस बीच वह कमरे में म्यांर पर फंदा बनाकर फांसी में झूल गया। दोपहर करीब 1 बजे उसका भाई व परिजन आए तो पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। झांक कर देखने पर पता चला कि साहिल फांसी पर लटक रहा है। परिजनों ने दरवाजे को धक्का देकर खोल लिया। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान गरीबी के कारण युवक के उदास रहने की बात कही जा रही है।