Move to Jagran APP

कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन आज

बिलासपुर। राज्य सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन के बाद कांग्रेस ने अब जेल भरने का एलान कर दिया है। इसी क

By Edited By: Published: Sat, 08 Nov 2014 04:06 AM (IST)Updated: Sat, 08 Nov 2014 03:01 AM (IST)
कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन आज

बिलासपुर। राज्य सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन के बाद कांग्रेस ने अब जेल भरने का एलान कर दिया है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पदाधिकारियों व दिग्गज कांग्रेस नेताओं की मैराथन बैठक हुई।

loksabha election banner

8 नवंबर को कांग्रेसी राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ गिरफ्तारी देंगे। इसके लिए मार्ग तय कर दिया गया है। जेल भरो यात्रा प्रारंभ करने से पहले कांग्रेसी नेहरू चौक पर राज्य सरकार की नीतियों की जमकर मुखालफत करेंगे। इसके बाद गिरफ्तारी देने सेंट्रल जेल की ओर कूच करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देश के तहत गुरुवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए 8 नवंबर को जेल भरो आंदोलन को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिलेभर से कांग्रेसजनों को मुख्यालय में आमंत्रित करने के अलावा शहर के सभी 66 वार्डोड्ड से कांग्रेजनों की सहभगिता सुनिश्चित करने जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिग्गज पदाधिकारी व पार्षदों की मौजूदगी रही। जेल भरो आंदोलन से पहले जिलेभर के कांग्रेसी नेहरू चौक पर इकठ्ठा होंगे। यहां राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति की जमकर मुखालफत करेंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद सेंट्रल जेल की ओर कूच करेंगे। तय किए मार्ग के अनुसार धरना के बाद कांग्रेसी नेहरू चौक से रवाना होंगे। यहां से राजेंद्र नगर, ग‌र्ल्स कॉलेज चौक, अंबेडकर प्रतिमा होते हुए सेंट्रल जेल पहुंचेंगे। जेल परिसर में इकठ्ठा होने के बाद अपनी गिरफ्तरी देंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, महेश दुबे, कांग्रेस के संसदीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष संध्या तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष शशि देवांगन, शहर उपाध्यक्ष नरेंद्र रामटेके, शेख नजरुद्दीन, डॉ. बद्री जायसवाल, चिंतामन ओत्तलवार, एलएन राव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

रैली की शक्ल में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

आंदोलन को प्रभावी बनाने और जिला मुख्यालय में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की गरज से यह निर्णय लिया गया है कि धरना-प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए वार्डो से पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली की शक्ला में धरना स्थल नेहरू चौक पहुंचेंगे। मोहल्लों से प्रभावी भीड़ एकत्रित करने की जिम्मेदारी पार्षद, हारे प्रत्याशी व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों व मोहल्लों में रहने वाले दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को दी गई है।

निगम के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

पार्षद तज्जमुल हक ने अपने वार्ड में डायरिया फैलने की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल का विधानसभा क्षेत्र होने के बाद भी नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग द्वारा ध्यान न दिए जाने व लोगों को भगवान भरोसे छोड़ देने के विरोध में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

स्व. पटेल को सच्ची श्रद्घांजलि देने का निर्णय

बैठक में बताया गया कि 8 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. नंदकुमार पटेल की जयंती है। किसानों के लिए सदा संघर्ष करने वाले कांग्रेस नेता को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए जेल भरो आंदोलन के दौरान कांग्रेसजनों की प्रभावी भीड़ एकत्रित करने का निर्णय लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.