Move to Jagran APP

जानिये प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के बारे में, जिसमें लड़कियों को मिलते हैं 51 हजार रुपये

देश में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना चलाई जा रही है।

By Pramod Kumar Edited By: Published: Thu, 04 Oct 2018 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 09:12 AM (IST)
जानिये प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के बारे में, जिसमें लड़कियों को मिलते हैं 51 हजार रुपये
जानिये प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के बारे में, जिसमें लड़कियों को मिलते हैं 51 हजार रुपये

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। देश में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को 51 हजार रुपये देती है। देश में अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम समुदाय की संख्या सबसे ज्यादा है। मुस्लिम समाज में लड़कियों की उच्च शिक्षा की स्थिति काफी खराब है।

loksabha election banner

इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त 2017 को शुरू किया था। इसका मकसद अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों और उनके अभिभावकों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना है कि लड़कियां उच्च शिक्षा पूरी कर सकें। इस योजना का लाभ केवल मुस्लिम समाज की लड़कियां ही उठा सकती हैं। शादी शगुन योजना का लाभ केवल उन्हीं मुस्लिम लड़कियों को मिलता है जिन्होंने स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृति हासिल की है। यह छात्रवृति मुस्लिस, इसाई, सिख, बौद्ध, जैन, और पारसी समुदाय की लड़कियों को मिलती है।

क्या है इस योजना के लिए पात्रता

- शादी शगुन योजना का लाभ केवल उन्हीं मुस्लिम लड़कियों को मिलेगा जिन्होंने स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की होंगी।

- योजना के लाभार्थी का स्नातक की पढ़ाई पूरी करना जरूरी है।

- स्नातक की पढ़ाई मान्यता प्राप्त कॉलेज से की जानी चाहिए।

- मुस्लिम लड़की भारत की नागरिक होना अनिवार्य है।

- लड़की के माता-पिता की सालाना आमदनी दो लाख रुपये से अधिक नहीं हो।

कहां से लें जानकारी

इस योजना का प्रस्ताव केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के तहत आने वाले संस्थान मौलाना आज़ाद शिक्षा फाउन्डेशन ने रखा था। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से हासिल की जा सकती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.