Move to Jagran APP

स्पाइसजेट ने की नई फ्लाइट की घोषणा, जानिए रूट, किराया और अन्य जानकारी

स्पाइसजेट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर छह नई डेली डायरेक्ट फ्लाइट लॉन्च करने जा रहा है

By Surbhi JainEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 08:19 AM (IST)
स्पाइसजेट ने की नई फ्लाइट की घोषणा, जानिए रूट, किराया और अन्य जानकारी
स्पाइसजेट ने की नई फ्लाइट की घोषणा, जानिए रूट, किराया और अन्य जानकारी

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। स्पाइसजेट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर छह नई डेली डायरेक्ट फ्लाइट लॉन्च करने जा रहा है। एयरलाइन्स ने हाल ही में जारी की एक प्रेस रिलीज में इसकी घोषणा की है। नई फ्लाइट की शुरुआत 10 अक्टूबर, 2018 से हो जाएगी।

loksabha election banner

विमानन कंपनी ने बताया कि वह हैदराबाद-गुवाहाटी और गुवाहाटी-पटना रूट पर भी डेली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगा। स्पाइसजेट का दावा है कि गुवाहाटी-पटना रूट पर डेली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने वाली वह पहली विमानन कंपनी है। इसके अलावा एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय रूट पर हैदराबाद-बैंकॉक के लिए डेली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रहा है।

लॉन्च की घोषणा पर स्पाइसजेट की मुख्य बिक्री और राजस्व अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा कि हम नई उड़ानों की लॉन्च की घोषणा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस रूट पर ज्यादा संभावनाएं दिख रही हैं। राजस्व अधिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट हैदराबाद और बैंकॉक के बीच डायरेक्ट कनेक्टिविटी फ्लाइट की सुविधा देने वाला एकमात्र भारतीय विमानन कंपनी है।

स्पाइसजेट ने कहा कि डोमेस्टिक रूट पर उद्घाटन किराया 3,099 रुपये से शुरू हो रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय रूट पर हैदराबाद-बैंकॉक के लिए फ्लाइट पर "टू और फ्रो जर्नी के लिए उद्घाटन किराया 9999 रुपये और 8299 रुपये रखा गया है। कस्टमर एयरलाइन की वेबसाइट spicejet.com और मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

स्पाइस जेट की ओर से जारी शेड्यूल:

फ्लाइट नंबर      कहां से       कहां तक       प्रस्थान        पहुंचने का समय 

एसजी -463     हैदराबाद      गुवाहाटी      5:25 सुबह       7:45 सुबह 

एसजी -464     गुवाहाटी       हैदराबाद     11:45 सुबह     2:40 दोपहर 

एसजी -461     गुवाहाटी        पटना         8:15 सुबह       9:25 सुबह

एसजी -462      पटना          गुवाहाटी      9:55 सुबह      11:15 सुबह

एसजी -81      हैदराबाद         बैंकाक        4:30 शाम       9:40 रात में

एसजी -82      बैंकाक            हैदराबाद      10:40 रात      1:40 रात में

(सभी डेली डायरेक्ट फ्लाइट) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.