Move to Jagran APP

बैंक से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गया है यह नियम

आरटीजीएस (RTGS) यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ऐसा सिस्टम है जिसके माध्यम से पैसा ट्रांसफर करने का कार्य रियल टाइम में ही तुरंत हो जाता है। (PC Pixabay)

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 11:50 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 01:18 PM (IST)
बैंक से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गया है यह नियम
बैंक से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गया है यह नियम

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। ऑनलाइन पैसों का लेनदेन करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) आज से ऐसे लोगों को बड़ी सुविधा देने जा रहा है। आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट प्रणाली (RTGS) से ट्रांजेक्शन के समय को एक घंटा बढ़ा दिया है। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने यह कदम उठाया है। यह फैसला आज से यानी 26 अगस्त से लागू हो गया है। इस फैसले के तहत अब ग्राहक सुबह 8 बजे की बजाय सुबह 7 बजे से ही RTGS के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को कहा था, "आरटीजीएस प्रणाली की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए यह तय किया गया है कि आरटीजीएस के परिचालन समय को बढ़ा दिया जाए।"

loksabha election banner

आज से यह हो गयी है RTGS सिस्टम की टाइमिंग

सेवा आरंभ होगी: सुबह 7 बजे से

कस्टमर ट्रांजेक्शन समय: शाम 6 बजे तक

इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन समय: शाम 7.45 बजे तक

इंट्रा-डे लिक्विडिटी (IDL) रिवर्सल समय: शाम 7.45 से 8 बजे तक

जानिए क्या है RTGS सिस्टम

आरटीजीएस (RTGS) यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ऐसा सिस्टम है जिसके माध्यम से पैसा ट्रांसफर करने का कार्य रियल टाइम में ही तुरंत हो जाता है। इससे व्यक्तिगत खाताधारकों या समूह में ग्राहकों को फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सिस्टम मुख्यत: बड़ी राशि के ट्रांजेक्शन के लिए प्रयोग होता है। इसके माध्यम से न्यूनतम 2,00,000 रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है, वहीं ट्रांजेक्शन के लिए अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

RTGS के अलावा पैसा ट्रांसफर करने का एक अन्य लोकप्रिय माध्यम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) भी है। इसकी कमी यह है कि, इसमें फंड ट्रांसफर एक निर्धारित समय पर ही होता है। यह ग्राहकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध होता है। यह सुविधा बैंक की छुट्टियों और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को उपलब्ध नहीं होती है। NEFT सिस्टम का प्रयोग कर 2 लाख रुपये तक का फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। वहीं, इसकी सबसे खास बात यह है कि, इसमें न्यूनतम और अधिकतम रुपयों की कोई सीमा नहीं है। NEFT एक रिटेल पेमेंट सिस्टम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.