पोस्ट ऑफिस खाते के साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की लिंकिंग को लेकर 4 जरूरी बातें
इंडिया पोस्ट अपने ग्राहकों को लगभग 17 करोड़ डाकघर बचत खातों के माध्यम से सेवाएं दे रहा है
By NiteshEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 03:09 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:46 PM (IST)
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। इंडिया पोस्ट अपने ग्राहकों को लगभग 17 करोड़ डाकघर बचत खातों के माध्यम से सेवाएं दे रहा है। सरकार इस वर्ष के अंत तक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ 1.5 लाख से अधिक डाकघरों को जोड़ने की योजना बना रही है। जिसके बाद खाता धारक को और सेवाएं मिलेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की स्थापना सरकार के स्वामित्व वाली 100% इक्विटी के साथ डाक विभाग के तहत की गई है। हम इस खबर में आपको पोस्ट ऑफिस खाते से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते को जोड़ने को लेकर चार जरूरी बातें बता रहे हैं।
- डाकघर बचत खाता को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ लिंक करने के लिए खाताधारक को पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स में एक रेगुलर सेविंग अकाउंट खोलना होगा। 10 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति जिसके पास वैध केवाईसी दस्तावेज है वह इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में रेगुलर सेविंग अकाउंट खोल सकता है।
- जीरो बैलेंस से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में रेगुलर सेविंग अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, खाते में किसी भी मंथली एवरेज बैलेंस की आवश्यकता नहीं है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सेविंग अकाउंट में असीमित नकदी जमा करने की सुविधा है, साथ ही कुछ सीमाओं को छोड़ दें तो निकासी की भी सुविधा है।
- आरबीआई के मुताबिक पेमेंट बैंक बचत खाता में 1 लाख रुपये से अधिक नहीं रखा जा सकता है। अगर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बचत खाते में राशि 1 लाख रुपये से अधिक है, तो 1 लाख रुपये के बाद अतिरिक्त जमा खाताधारक के लिंक किए गए इंडिया पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में भेजी जा सकती है।
- यदि आपके पास कोई लिंक अकाउंट नहीं है, तो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सेविंग अकाउंट में दिन के अंत 1 लाख रुपये तक से ज्यादा की सीमा पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही इस अमाउंट से ज्यादा की राशि पर लेनदेन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें