जेफ बेजोस: कभी ऑनलाइन किताबें बेचता था यह शख्स,खड़ी कर दी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी
जानिए बिट गेट्स से भी अमीर आदमी के बारे में कुछ प्रमुख बातें
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। फोर्ब्स की ओर से जारी सालाना अरबपतियों की सूची में इस साल अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन डॉट कॉम के मालिक जेफरी प्रेस्टन बेजॉस ने बिल गेट्स से दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेर का रुतबा छीन लिया है। सूची के मुताबिक 110 अरब डॉलर (करीब 7.15 लाख करोड़ रुपये) मूल्य की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। साथ ही इसके जेफ 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले पहले अरबपति भी बन गए हैं।
जानिए जेफ बेजोस के जुड़े कुछ तथ्य:
- बेजोस की मौजूदा संपत्ति 110 अरब डॉलर (करीब 7.15 लाख करोड़ रुपये) हो गई है।
- वे जन्म से ही समृद्ध परिवार से थे। उनका जन्म 12 जनवरी 1964 में न्यू मैक्सिको में हुआ था। उनका परिवार 25 हजार एकड़ जमीन का आसामी था।
- उनके चर्चे तब भी धनी वर्ग में होते थे। पढ़ने में बेहतर बेजॉस ने अपनी तरक्की के संकेत बचपन में ही दे दिए थे। वे नेशनल मेरिट स्कॉलर रहे हैं।
- फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी से उन्होंने सिल्वर नाइट पुरस्कार जीता और बाद में प्रिंसटन विवि से स्नातक की परीक्षा पास की।
- उनका पारिवारिक जीवन औरों से अलग रहा। जब वे छोटे थे तभी उनकी मां ने दूसरा विवाह कर लिया था। बेजॉस का मूल नाम जेफ जार्जेंसन था और दूसरे पिता का उपनाम बेजोस था, इसके चलते उनका भी पूरा नाम जेफ बेजोस हो गया।
- 80 के दशक में उन्होंने काम करना आरंभ किया। सबसे पहले उन्होंने वॉल स्ट्रीट में सीएस यानी कंप्यूटर साइंस में काम किया।
- वे बैंकर्स ट्रस्ट के लिए भी काम कर चुके हैं। वर्ष 1994 में उन्होंंने अमेजन कंपनी की नींव रखी जो कि काफी मशहूर हुई।
- मई 2016 में, बेजॉस ने 671 मिलियन डॉलर में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी के एक लाख से अधिक शेयर बेचे, जिससे अमेजन होल्डिंग्स की बिक्री में सबसे ज्यादा पैसा कमाया।
- वे गूगल में पहले शेयरधारकों में से एक थे, जब उन्होंने 1998 में 250,000 डॉलर का निवेश किया। उस 250,000 डॉलर के निवेश के परिणामस्वरूप गूगल के 3.3 मिलियन शेयरों की कीमत लगभग 3.1 अरब डॉलर थी।
- उन्होंने यूनिटी जैव प्रौद्योगिकी में भी निवेश किया है। यह एक अनुसंधान फर्म है।
- अमेजन सिर्फ ऑनलाइन किताबे बेचने के लिए बनाई गई थी। इसपर बिकने वाली पहली किताब का नाम “Fluid Concepts and Creative Analogies” था।
- अमेजन का कारोबार केवल ऑनलाइन बिक्री तक ही सीमित नहीं रहा है। बेजॉस ने 'ब्लू ऑरिजिन' कंपनी बनाई है। यह एक ऐसा रॉकेट बनाने की तैयारी में है, जो लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराएगा। बेजोस ने वर्ष 2013 में 'वॉशिंगटन पोस्ट' को खरीदा था। उन्होंने इसके लिए 25 करोड़ डॉलर चुकाए थे।