IRCTC Tour Package: इन छुट्टियों में उठाएं नैनीताल की वादियों का लुत्फ, IRCTC लेकर आया है यह शानदार पैकेज
अगर आप भी इन सर्दियों में पहाड़ों की बर्फीली वादियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो नैनीताल आपके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकता है। नैनीताल घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए IRCTC बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सर्दियों का महीना शुरू होने को है। ऐसे में सर्दियों का छुट्टियों में काफी बड़ी संख्या में सैलानी, पहाड़ों की सैर करने का मन बना रहे होते हैं। अगर आप भी इन सर्दियों में पहाड़ों की बर्फीली वादियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो, नैनीताल आपके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकता है। उत्तराखंड के पहाड़ों में बसी यह जगह सैलानियों को हमेशा से ही काफी लुभाता रहा है।
इन सर्दियों के मौसम में नैनीताल की पहाड़ी वादियों का लुत्फ उठाने का मन बना रहे लोगों के लिए, IRCTC बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। आइए जानते हैं IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में।
यात्रा का कार्यक्रम
सैलानियों को लखनऊ रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से पिक करके, कार के जरिए नैनीताल के टूर की शुरुआत होगी। रास्ते में यात्रियों को भीमताल में आराम करने के लिए ठहराया जाएगा। रात के आराम के बाध अगली सुबह यात्री मुक्तेश्वर के साइटसीन के लिए निकलेंगे। मुक्तेश्वर में यात्री भोवाली, चोली की जेल, घोड़ाखाल मंदिर और चाय बागान जैसी जहगों पर घूमने जाएंगे। भीमताल में रात के आराम के बाद अगली सुबह यात्री, नैनीताल की सैर पर निकलेंगे।
नैनीताल में सैलानी सत ताल, नौकुचिया ताल, लवर प्वाइंट और नैना देवी मंदिर की सैर करेंगे। इसके साथ ही यात्री अपने खर्च पर नैनी झील में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा शाम के वक्त सैलानी माल रोड का लुत्फ भी उठा सकते हैं। रात को वापस यात्री भीमताल में रात का आराम करेंगे। इसकी अलगी सुबह, नाश्ते के बाद यात्री लखनऊ के लिए रावाना हो जाएंगे।
कितने का है यह टूर पैकेज
नैनीताल के इस 3 दिन और 4 रातों वाले टूर पैकेज के लिए आपको 20240 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें आपको, होटल में ठहरना, पिक अप और ड्रॉप, डिनर और ब्रेक फास्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।