इन छुट्टियों में करें भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या की धार्मिक यात्रा, आइआरसीटीसी लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज
अगर आप इन छुट्टियों में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या में स्थित राम जन्म भूमि की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अयोध्या हमेशा से ही धार्मिक प्रवित्ति के लोगों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान रहा है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, और इस महीने यानी कि दिसंबर में ही क्रिसमस की छुट्टियां भी आने वाली हैं। अगर आप इन छुट्टियों में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो, उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या में स्थित राम जन्म भूमि की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अयोध्या हमेशा से ही धार्मिक प्रवित्ति के लोगों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान रहा है। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि की इक्षा हर एक श्रद्धालु की होती है। आइआरसीटीसी भगवान राम के दर्शनों के इक्षुक श्रद्धालुओं के लिए बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। आइआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज को अयोद्धया राम मंदिर ट्रेल नाम दिया है। इस टूर की सबसे खास बात यह है कि, इसमें आपको अयोद्धया के साथ प्रयागराज(इलाहाबाद), लखनऊ, वाराणसी और सारनाथ जैसी जगहों पर सैर का मौका मिलेगा। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी पूरी जानकारी।
यात्रा का कार्यक्रम
टूर की शुरुआत कोलकाता एयरपोर्ट से होगी। सैलानी कोलकाता एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगे। वाराणसी उतरने के बाद सैलानी दोपहर के लंच के बाद सारनाथ के लिए निकलेंगे। इसकी अगली सुबह सैलानी, नाश्ता करके काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन करेंगे। शाम को यात्री गंगा आरती में भी शामिल होंगे। इसकी अगली सुबह यात्री नाश्ता करके वाराणसी से प्रयागराज(इलाहाबाद) के लिए निकल जाएंगे। प्रायागराज में यात्री संगम, इलाहाबाद किला, पातालपुरी मंदिर जैसी जगहों की सैर करेंगे।
प्रयागराज की सैर के बाद अगले दिन सैलानी अयोध्या के लिए निकल जाएंगे। अयोध्या में सैलानी राम जन्मभूमि (भगवान राम का जन्मस्थान), लक्ष्मण घाट, कला राम मंदिर और कनक भवन मंदिर के दर्शन करेंगे। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि के दर्शनों के बाद सैलानी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। लखनऊ में सैलानी बड़ा इमामबाड़ा (भुलभुलैया), छोटा इमामबाड़ा, आर्ट गैलरी, रूमी दरवाजा, घंटा घर और अंबेडकर मेमोरियल पार्क जैसी जगहों पर घूमने का लुत्फ उठाएंगे। इसके अगले दिन सैलानी लखनऊ एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे।
कितने का है टूर पैकेज
छह दिन और पांच रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको 20,725 रुपये खर्च करने होंगे।