नए साल पर लीजिए अंडमान के बीच का मजा, आइआरसीटीसी लाया शानदार एयर टूर पैकेज
आप अपने नए साल की छुट्टियों में किसी रोमांचक जहग की सैर करना चाह रहे हैं तो अंडमान द्वीप आपके लिए सबसे आकर्षक और रोमांचक जगहों में से एक साबित हो सकती है। अंडमान हमेशा से ही समुद्री एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए पसंदीदा जगहों में से रहा है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। यह साल खत्म होने को है, और इसी महीने यानी कि दिसंबर में क्रिसमस की छुट्टियां भी पड़ने वाली हैं। अगर आप अपने नए साल की छुट्टियों में किसी रोमांचक जहग की सैर करना चाह रहे हैं तो, अंडमान द्वीप आपके लिए सबसे आकर्षक और रोमांचक जगहों में से एक साबित हो सकती है। अंडमान हमेशा से ही समुद्री एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। आइआरसीटीसी अंडमान घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए बेहद ही शानदार एयर टूर पैकेज की पेशकश भी कर रहा है। आइये जानते हैं अंडमान टूर पैकेज की पूरी डिटेल।
टूर का कार्यक्रम
टूर की शुरुआत मुंबई एयरपोर्ट से होगी। यात्री मुंबई एयरपोर्ट से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना होंगे। सैलानी होटल में चेक इन करने के बाद, कुछ देर आराम करेंगे। पिर शाम को सैलानी सेल्यूलर जेल, लाइट एंड साउंड शो और कॉर्बिन का कोव बीच का लुत्फ उठाएंगे। इसके अगले दिन सुबह का नाश्ता करके सैलानी, नील द्वीप के लिए एक प्रीमियम क्रूज से जाएंगे। नील द्वीप पर होटल में चेक इन करने के बाद सैलानी, नेचुरल ब्रिज और लक्ष्मणपुर बीच की सैर का मजा लेंगे। इसके अलावा भरतपुर बीच पर सैलानी सूर्यास्त के नजारे का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके अगले दिन सैलानी सुबह का नाश्ता करके क्रूज से एलीफैंट बीच के लिए रवाना होंगे। एलीफैंट बीच पर सैलानी वाटर स्पोर्ट्स को इंजॉय कर सकते हैं।
शाम को सैलानी राधानगर बीच की सैर करेंगे और हैवलॉक द्वीप पर रात को ठहरेंगे। इसके अगले दिन सैलानी कलापाथर बीच की सैर करके क्रूज द्वारा पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हो जाएंगे। अगले दिन सैलानी रॉस द्वीप और उत्तरी खाड़ी की सैर करेंगे। इसके बाद यात्री दोपबर का लंच करके रात को होटल में आराम करेंगे। इसके अगले दिन सैलानी नाश्ता करके होटल से चेक आउट करेंगे और समुद्रिका (नौसेना समुद्री संग्रहालय) की सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
कितने का है टूर पैकेज
अंडमान के छह दिन और पांच रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको 47700 रुपये खर्च करने होंगे।