Move to Jagran APP

'Be like Binod': Paytm और SBI जैसी कंपनियों को भी रास आया बिनोद, जानिए क्या कहा

Who is Binod कई पुलिस विभागों ने भी इस इंटरनेट ट्रेंड में शामिल होकर लोगों में जागरुकता लाने का काम किया है। PC SBI

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 10:16 AM (IST)
'Be like Binod': Paytm और SBI जैसी कंपनियों को भी रास आया बिनोद, जानिए क्या कहा
'Be like Binod': Paytm और SBI जैसी कंपनियों को भी रास आया बिनोद, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर 'बिनोद' काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोग इसे लकर लगातार ट्वीट व पोस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कई ब्रांड भी 'बिनोद' नाम को भुनाने में लगे हैं। काफी ज्यादा ट्रेंड होने के बावजूद अधिकतर लोगों को यह नहीं पता कि बिनोद कौन है और यह क्यों ट्रेंड हो रहा है। दरअसल, बिनोद एक ताजा मीम है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई इसका उपयोग क्रिएटिव तरीके से मैसेज भेजने में कर रहा है।

loksabha election banner

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी बैंकिंग कार्यों के दौरान ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए 'बिनोद' नाम को यूज किया है। बैंक ने एक ट्वीट किया है, जिसमें बैंक ने लिखा, 'अगर सभी ऑनलाइन कार्यों के दौरान बिनोद की तरह व्यवहार करें, तो उनके साथ फ्रॉड की घटनाएं काफी कम होंगी।' साथ ही एसबीआई ने लिखा कि बिनोद सोशल मीडिया पर अपना नाम शेयर करना पसंद करता है, ना कि अपनी बैंक डिटेल्स।

वहीं, पेटीएम सहित कई कंपनियों ने थोड़े समय के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल को काफी अधिक लोकप्रिय इंटरनेट ट्रेंड 'बिनोद' के साथ बदला है। यह एक ट्वीटर यूजर गब्बर सिंह की उस रिक्वेस्ट के जवाब में हुआ, जिसमें उसने पेटीएम से ट्विटर पर अपना नाम बदलने के लिए कहा था। गब्बर ने लिखा, 'पेटीएम, क्या तुम अपना नाम बदलकर बिनोद रख सकते हो?' इसके जवाब में पेटीएम ने 'डन' लिखा और अपना नाम ट्विटर पर बिनोद कर दिया।

इसके अलावा कई पुलिस विभागों ने भी इस इंटरनेट ट्रेंड में शामिल होकर लोगों में जागरुकता लाने का काम किया है। मुंबई पुलिस ने लोगों से पासवर्ड के रूप में अपना नाम रखने के बारे में चेताया और कहा कि वे ऑनलाइन सेफ्टी को देखते हुए इसे बदलें। वहीं, जयपुर पुलिस ने वायरल इंटरनेट ट्रेंड 'बिनोद' के जरिए लोगों को यातायात नियमों और कोरोना वायरस के संबंध में जागरुक किया।

दरअसल, बिनोद के इंटरनेट ट्रेंड बनने के पीछे एक रोचक बात है। बिनोद थारू नाम का एक व्यक्ति है, जो यूट्यूब वीडियोज के कॉमेंट सेक्शन में हर बार अपना नाम यानी 'बिनोद' लिखता है। इसके बाद 'स्ले पॉइंट' नाम के  एक चैनल ने 15 जुलाई को Why Indian Comments Section is Garbage नाम से एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें बिनोद जैसे लोगों की खिंचाई की गई थी। इसके बाद ही यह नाम ट्रेंड करने लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.