Move to Jagran APP

10 फीसद तक बढ़ गया इन कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता, सितंबर में होगा डबल प्रॉफिट

केंद्र सरकार ने BSNL के कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance DA) बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी इसी हफ्ते लागू हुई है। इससे सितंबर की Salary में बढ़े हुए DA की रकम आने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही HRA की रकम पर भी असर पड़ेगा।

By Ashish DeepEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 05:17 PM (IST)
10 फीसद तक बढ़ गया इन कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता, सितंबर में होगा डबल प्रॉफिट
HRA के भी बढ़ने की संभावना है। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। केंद्र सरकार ने BSNL के कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance, DA) बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी इसी हफ्ते लागू हुई है। इससे सितंबर की Salary में बढ़े हुए DA की रकम आने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही HRA की रकम पर भी असर पड़ेगा। उसके भी बढ़ने की संभावना है। यानि उन्‍हें डबल बेनिफिट होगा।

loksabha election banner

फाइनेंस मिनिस्‍ट्री के आदेश के मुताबिक DA की रकम 159.9% से बढ़कर 170.5% हो गई है। अब BSNL के Board level और below Board level posts पर काम कर रहे लोगों को इस बढ़ी दर से DA मिलेगा। यह DA उन कर्मचारियों का बढ़ा है जो 2007 के पे रिवीजन के आधार पर Salary पा रहे हैं। इसमें Non-executive employees को भी शामिल किया गया है।

DA 159.9% रखा गया

Assistant General Manager (Estt.I) संजीव कुमार के आदेश के मुताबिक 01.10.2020, 01.01.2021 और 01.04.2021 के DA की रकम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उस दौरान DA Freeze रखा गया था। 01.10.2020 से 30.06.2021 के लिए DA 159.9% रखा गया है।

78,323 लोगों को दिया VRS

बीते दिनों सरकार ने कहा है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में कुल 1,49,577 कर्मचारी थे, जिनमें 78,323 लोग स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम (वीआरएस) के तहत रिटायर हो गए हैं। संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने कहा कि 1 जनवरी 2020 की स्थिति के अनुसार BSNL के कर्मचारियों की कुल संख्या 1,49,577 थी। इसके बाद 78,323 कर्मचारी VRS के तहत स्वैच्छिक रूप से रिटायर हो गए हैं।

कोई पेमेंट बकाया नहीं

चौहान ने बताया कि VRS का विकल्प देने वाले कर्मचारियों के संबंध में विभाग की ओर से BSNL को किए जाने वाले भुगतान की कोई रकम बकाया नहीं है। विभाग ने VRS का विकल्प देने वाले कर्मचारियों के लिए BSNL को अनुग्रह राशि के रूप में 13,542.05 करोड़ रूपए की रकम का भुगतान किया है।

जाति प्रमाण-पत्र का सत्यापन लंबित

उन्होंने कहा कि BSNL ने बताया कि जिन कर्मचारियों की सतर्कता मंजूरी और जाति प्रमाण-पत्र का सत्यापन लंबित है, केवल उन कुछ कर्मचारियों को ही अनुग्रह रकम का पेमेंट नहीं किया गया है।

Landline फोन बढ़े

चौहान ने लैंडलाइन फोन का जिक्र करते हुए कहा कि 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 2019 में देश के विभिन्न प्रदेशों में 2.17 लाख कनेक्शन थे जो 2020 में घटकर 1.91 लाख रह गए। हालांकि 2021 में इसमें वृद्धि हुयी और यह बढ़कर 2.02 करोड़ हो गए। उन्होंने कहा कि 31 मई 2021 की स्थिति के अनुसार लैंडलाइन फोन कनेक्शन बढ़कर 2.16 करोड़ हो गए।

(Pti इनपुट के साथ)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.