Move to Jagran APP

भारत बना दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, फ्रांस को पछाड़ा: वर्ल्ड बैंक

एक दशक में भारत की जीडीपी दोगुना हो गई है और भविष्य में इसकी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है

By Surbhi JainEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 12:16 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 06:28 PM (IST)
भारत बना दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, फ्रांस को पछाड़ा: वर्ल्ड बैंक

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। फ्रांस को पीछे छोड़ भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह जानकारी वर्ल्ड बैंक की ओर से 2017 के लिए जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार सामने आई है। वर्ष 2017 के अंत तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2.597 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर रहा है, जबकि फ्रांस का 2.582 ट्रिलियन डॉलर रहा है।

loksabha election banner

कई तिमाहियों तक मंदी से गुजरने के बाद देश की अर्थव्यवस्था में जुलाई 2017 से मजूबत सुधार देखने को मिला है। भारत की कुल आबादी 1.34 बिलियन है। भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने की कगार पर है। वहीं फ्रांस की आबादी 67 मिलियन है।

बीते वर्ष विनिर्माण और उपभोक्ता खर्च देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाले मुख्य कारक रहे हैं। इससे पहले नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन के बाद से इसमें मंदी देखने को मिली थी। एक दशक में भारत की जीडीपी दोगुना हो गई है और भविष्य में इसकी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार इस साल देश की ग्रोथ 7.4 फीसद और वर्ष 2019 में 7.8 फीसद रहने का अनुमान है। इसे घर खर्च और कराधान से बूस्ट मिलेगा।

लंदन आधारित सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च ने कहा था कि बीते वर्ष के अंत तक भारत ब्रिटेन और फ्रांस दोनों को जीडीपी के मामले में पीछे छोड़ देगा और वर्ष 2032 तक उसके पास दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अवसर है।

वर्ष 2017 के अंत तक ब्रिटेन 2.622 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके बाद चीन, जापान और जर्मनी का नंबर आता है।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.