NCLT के फैसले से टाटा काउंटर्स पर रौनक, शेयरों में जबरदस्त खरीदारी
टाटा संस के सभी काउंटर्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की ओर से टाटा संस को बड़ी राहत मिली है। ट्रिब्यूनल ने सायरस मिस्त्री की ओर से लगाये गये आरोप को खारिज करते हुए टाटा संस के पक्ष में फैसला सुनाया है। एनसीएलटी ने स्पष्ट किया है कि मिस्त्री को उनके पद से इसलिए हटाया गया था क्योंकि बोर्ड और उसके सदस्यों को उनपर भरोसा नहीं रहा था। इस फैसले के बाद टाटा संस के सभी काउंटर्स समें जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है।
जानिए टाटा के लिस्टेड शेयर्स का प्रदर्शन-
बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर करीब 12.15 बजे टाटा मोटर्स के शेयर्स 1.68 फीसद की बढ़त के साथ 275.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस का दिन का उच्चतम 276.90 का स्तर और निम्नतम 273.40 का स्तर रहा है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 468 का स्तर पर और निम्नतम 252.55 का स्तर रहा है।
वहीं टाटा स्टील का शेयर 1.24 फीसद की बढ़त के साथ 561 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 565.80 का स्तर और निम्नतम 558.80 का स्तर रहा है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 747.25 और निम्नतम 536.60 का स्तर रहा है।
टाटा केमिकल्स के शेयर्स 1.82 फीसद के उछाल के साथ 714.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 718 और निम्नतम 705.35 का स्तर रहा है। वहीं 52 हफ्तों का उच्चतम 786.95 और 558 निम्नतम स्तर रहा है।
टाटा ग्लोबल बेवरेजेस लिमिटेड 1.56 फीसद की बढ़त के साथ 271 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 272.05 और निम्नतम 267.05 का स्तर रहा है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 328.80 का स्तर और निम्नतम 152.10 का स्तर रहा है।
टाटा कम्युनिकेशन्स लिमिटेड 1.09 फीसद की तेजी के साथ 596 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 600 और निम्नतम 590 का स्तर रहा है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 758 और निम्नतम 570.45 का स्तर रहा है।