Move to Jagran APP

महामारी में सफर करने वालों के लिए एक सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी क्यों है जरूरी

इंश्योरेंस पॉलिसी का सीधा संबंध संकट की स्थिति में आपको और आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो संकट की स्थिति में हॉस्पिटल और मेडिकल खर्चों से बच सकते हैं।

By Ankit KumarEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 07:09 PM (IST)
महामारी में सफर करने वालों के लिए एक सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी क्यों है जरूरी
अस्पताल के खर्चों से निपटने के लिए समझदारी यही है कि आप ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद लें।

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। साल 2020 में एक समय था जब महामारी की वजह से सार्वजनिक परिवहन (Public Transportation) को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए कोई साधन नहीं था। महामारी के मामले में अब भी स्थिति बदली नहीं है, लेकिन ट्रांसपोर्ट की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। लोग अब फ्लाइट, ट्रेन, मैट्रो, बस, कैब आदि में सफर कर रहे हैं। लेकिन इस सफर में कहीं न कहीं एक डर भी छुपा हुआ है। डर इस बात की, कि वायरस हमे शिकार न बना ले। 

prime article banner

वायरस से बचने के लिए आपको सरकार के उन सभी नियमों का पालन करना होगा, जो उन्होंने आपकी सुरक्षा के लिए जारी किए हैं। जैसे मुंह पर मास्क लगाना, समय-समय पर अपने हाथ को धोते रहना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना। अगर आप सार्वजनिक परिवहन पर यात्रा कर रहे हैं, तो आपको इन नियमों का खास तौर पर पालन करना चाहिए। साथ ही साथ आपको हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी लेना चाहिए।  

महामारी को देखते हुए एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हमारे लिए क्यों जरूरी है आइए जानते हैं- 

भारी खर्चों के बोझ से खुद को बचाएं

बीमारी मतलब ढेर सारे मेडिकल के बिल और हॉस्पिटल के खर्चे। हर किसी के जद में नहीं है कि वो हॉस्पिटल के खर्चे का बोझ को उठा सके, क्योंकि उपचार बहुत ही ज्यादा महंगा है। कोरोना वायरस की वजह से अस्पताल में ट्रीटमेंट का खर्चा और भी बढ़ गया है। इन खर्चों से निपटने के लिए समझदारी यही है कि आप ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद लें।  

वित्तीय सुरक्षा रहे बरकरार

इंश्योरेंस पॉलिसी का सीधा संबंध संकट की स्थिति में आपको और आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो संकट की स्थिति में हॉस्पिटल और मेडिकल खर्चों से बच सकते हैं। आपकी जमा पूंजी पर कोई असर नहीं होगा और आपकी फैमिली की वितीय सुरक्षा भी बरकरार रहेगी।

अपनी सुरक्षा को करें पुख्ता

WHO की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से प्रभावित कुछ प्रतिशत मरीजों में वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दिये। ये मरीज हमारे आस-पास भी हो सकते हैं, इसलिए जो लोग यह सोच रहे हैं कि वो सुरक्षित हैं, तकनीकी रूप से वे सुरक्षित नहीं है। इसलिए यदि आप घर में हैं या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर रहे हैं, अपनी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर खरीदें। 

कॉम्प्रिहेंसिव हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्‍लान

आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को कॉम्प्रिहेंसिव हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्‍लान में भी बदल सकते हैं। इसमें बाकी सभी बीमारियों के साथ कोरोना को भी शामिल किया जा सकता है। अगर आपको लगता है कि आपने अपने या अपने परिवार के लिए जो कोरोना कवच पॉलिसी ली हुई है वो पर्याप्त नहीं है और इसमें दूसरी बीमारियों को भी शामिल करवाना चाहते हैं, तो आप कॉम्प्रिहेंसिव हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्‍लान ले सकते हैं। इसमें आप कैंसर, हृदय रोग जैसी बड़ी बीमारियों का भी इलाज करा पाएंगे। 

कहां से लें हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्‍लान

महामारी कब तक रहेगी और कितने लोगों को प्रभावित करेगी इसका अनुमान वैज्ञानिक और डॉक्टर लगा रहे हैं। लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि हम सतर्क रहें। Covid-19 ने हेल्थ इंश्योरेंस के महत्व को बढ़ा दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हेल्थ जुड़ी पॉलिसी की ग्रोथ में इजाफा हुआ है। बीमारियां बढ़ रही हैं और अस्‍पतालों में इलाज का खर्च भी बढ़ रहा है। ऐसे में हम अगर भविष्य को लेकर सतर्क रहेंगे तो हम बहुत हद तक अपने मेडिकल खर्चों को नियंत्रण में रख सकते हैं। बस जरूरत है एक सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की। इस मामले में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने अपने भरोसे को कायम रखा है। यहां आपको हर तरह के हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस कवर ले सकते हैं। 

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के जरिए आपको हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर कई तरह के फायदे मिल जाएंगे। इसका रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी प्लान (Reliance Health Infinity Plan) लेते हैं तो कई फायदों और 30% तक की छूट* के साथ आपको और आपके परिवार को कंप्लीट कवर मिलेगा। इसमें Covid-19 का उपचार भी शामिल है। इसमें आपको हॉस्पिटलाइजेशन कवर, डे केयर ट्रीटमेंट कवर, AYUSH ट्रीटमेंट, प्री-पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च की सुविधा और 3 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक सम इंश्‍योर्ड की वाइड रेंज जैसे फायदे मिलेंगे। इसके अलावा रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का हेल्थ गेन ईएमआई इंश्योरेंस प्लान (Health Gain EMI Insurance) भी है जो एक कॉम्प्रिहेंसिव हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्‍लान है। इसमें बीमारी और चोटों के लिए हॉस्पिटलाइजेशन के अलावा COVID-19 के लिए हॉस्पिटलाइजेशन कवर भी शामिल है। यह प्लान प्रीमियम के लिए EMI की सुविधा भी देता है।   

बीमारियों से दूर रहने के लिए खुद को सेहतमंद रखना बहुत ही जरूरी है, लेकिन अच्‍छी सेहत का होना इस बात का प्रूफ नहीं है कि भविष्‍य में अचानक कोई बीमारी नहीं हो सकती। छोटी हो या बड़ी कोई सी बीमारी कभी भी और किसी को भी अपने लपेटे में ले सकती है। इस तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए सतर्क रहना और एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेना बहुत ही जरूरी है, खासकर तब जब आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

(यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.