Move to Jagran APP

Budget 2022 Reaction: जानिए, बजट को लेकर क्या है विशेषज्ञों की राय

Union Budget 2022 Reactions केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2022-23 पेश किया। बजट को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियां देखने को मिल रही हैं। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि ये बहुत ही प्रगतिशील बजट है।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 01 Feb 2022 03:17 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 03:17 PM (IST)
बजट 2022 प्रतिक्रिया जानिए विशेषज्ञों की राय

नई दिल्ली, जेएनएन। बजट (2022-23) को लेकर कॉर्पोरेट जगत के लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ज्यादार लोगों ने बजट को अच्छा ही बताया है। आपको बताते हैं कि बजट को लेकर विशेषज्ञों की क्या राय है।

loksabha election banner

संजीव मेहता, अध्यक्ष, फिक्की, दिल्ली: व्यापार के नजरिए से दो चीजें कंसिस्टेंसी ऑफ पॉलिसी और कंसिस्टेंसी ऑफ टैक्स रेट महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए मैं वित्त मंत्री का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किए। नए टैक्स भी लागू नहीं किए गए।

अमिताभ कांत, नीति आयोग के सीईओ: ये बहुत ही प्रगतिशील बजट है, ये पिछले साल के बजट की निरंतरता में है। इस बजट से भारत की लंबे समय तक ग्रोथ होगी, इसकी खासियत ये है कि ये पूंजीगत व्यय पर फोकस करता है। पिछले साल 5.54 लाख करोड़ दिए गए थे इसे बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ कर दिया गया है। इस बजट ने शहरीकरण और MSME पर बहुत फोकस किया है, MSME की क्रेडिट गारंटी स्कीम को 4.5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 5 लाख करोड़ कर दिया गया है। पर्यटन क्षेत्र पर बहुत फोकस किया गया है।

आशीष चौहान, बीएसई के एमडी: बजट बेहद संतुलित है। यह विकास-उन्मुख नीतियों को बढ़ावा देगा जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे कृषि अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद मिलेगी। संक्षेप में, अल्पकालिक प्रोत्साहन और दीर्घकालिक संरचनात्मक जोर का मिश्रण इस बजट की पहचान है

डॉ. नरेश त्रेहन: बजट में स्वास्थ्य सेवा का जिक्र बहुत कम है। 2-3 चीजें हमारी मदद करती हैं। एक यह है कि स्किलिंग पहल तेज हो गई है, यह अच्छा है। स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सहायता के लिए हमें कुशल लोगों की आवश्यकता है।

संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष, औद्योगिक मामलों की समिति, PHDCCI: यह एक बेहतरीन बजट है। 'कवच' को लेकर की गई घोषणा रेलवे के लिए गेमचेंजर साबित होने वाली है। यह स्वदेशी तकनीक भारत में ट्रेन की गति के साथ-साथ इसके घनत्व में भी सुधार करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.