Move to Jagran APP

Union Budget 2021: वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए की महत्वपूर्ण घोषणा, अब नाइट शिफ्ट में मिलेगी अधिक सुरक्षा

Union Budget 2021 में महिलाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। खास बात है कि अब महिलाएं किसी भी शिफ्ट में काम कर सकती है इसके लिए उनकी सुरक्षा पर खासा ध्यान दिया जाएगा।

By Renu YadavEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 05:00 PM (IST)
Union Budget 2021: वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए की महत्वपूर्ण घोषणा, अब नाइट शिफ्ट में मिलेगी अधिक सुरक्षा
यह दैनिक जागरण की फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, बिनजेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने बजट 2021 में हर क्षेत्र के लिए कोई न कोई महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसमें स्वास्थ्य, रेल, तकनीक, रोजगार और शिक्षा से लेकर महिला तक शामिल हैं। महिलाओं को इस बजट से खासा उम्मीदें थीं और सरकार ने भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है। बजट 2021 में घोषणा की गई है कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर सकती है। जबकि पहले उन्हें कुछ क्षेत्रों में काम करने की अनुमति नहीं थी। 

loksabha election banner

मिली हर क्षेत्र में काम करने की अनुमति

Union Budget 2021 में वित्त मंत्री ने महिलाओं को खास तोहफा देते हुए उन्हें अब हर क्षेत्र में काम करने की अनुमति दे दी है। अब महिलाएं अपनी पसंद व रूचि के अनुसार किसी भी क्षेत्र में काम कर सकती हैं। जबकि अभी तक महिला एंव पुरुषों में समानता के अधिकार के बावजूद महिलाओं को कुछ क्षेत्रों में काम करने की अनुमति नहीं थी। 

नाइट शिफ्ट भी मिलेगी अधिक सिक्योरिटी

यह भी घोषणा की गई है कि महिलाएं अब नाइट शिफ्ट में भी काम कर सकती है और इस दौरान उनकी सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि नाइट शिफ्ट में काम करने के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ विशेष नियम बनाने होंगे।

न्यूट्रिशन मिशन के बजट में इजाफा

सरकार ने महिलाओं तक पोषक आहार पहुचांने के अभियान को अधिक सपोर्ट करने का फैसला किया है। इसके तहत महिला और बाल विकास के लिए सरकार ने साल 2021-22 तक न्यूट्रिशन 3 हजार 700 करोड़ रुपये कर दिया है। जबकि पिछले साल यानि 2020-21 तक यह बजट 3 हजार 400 करोड़ था। इसके अलावा वित्त ने असम और बंगाल में महिला एंव बाल विकास के लिए स्पेशल स्कीम की शुरुआत करने की भी घोषण की है। हालांकि, इससे जुड़ी डिटेल अभी शेयर नहीं की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.