Move to Jagran APP

Budget 2024: बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने गिनवाईं सरकार की उपलब्धियां, जानिए क्या है मुख्य बातें

Budget 2024 Key Highlights आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार छठी बार बजट पेश किया है। आज वोट ऑन अकाउंट (Vote On Account) पेश किया गया है। बजट भाषण में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर..

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariPublished: Thu, 01 Feb 2024 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2024 05:07 PM (IST)
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने गिनवाईं सरकार की उपलब्धियां

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में लगातार छठी बार बजट पेश किया है। हालांकि, उन्होंने पहली बार अंतरिम बजट पेश किया है।

loksabha election banner

इस साल चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी वर्ष में दो बजट पेश किया जाता है। आज अंतरिम बजट पेश हुआ। वहीं, जब चुनाव के बाद नई सरकार बनेगी तो यूनियन बजट पेश किया जाएगा।

निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार की उपलब्धियों के बारे बताया है। चलिए मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानते हैं।

जन कल्याणकारी योजनाएं

जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में देश की अर्थव्यवस्थाओं काफी विकसित हुई। देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केनेतृत्व में तरक्की की है।

देश को तरक्की हासिल करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ इन चुनौतियों का सामना किया है।

सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को अपनाया है। सरकार ने सबके प्रयास के मंत्र को अपनाकर अमृत काल में प्रवेश किया है। इस मंत्र ने कोविड महामारी के साथ काम किया।

80 करोड़ नागरिकों को मिल रहा है मुफ्त राशन

पिछले 10 वर्षों में सरकार ने सबको आवास,हर घर जल, सबके लिए बैंक अकाउंट जैसे कामों में रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ सरकार 80 करोड़ नागरिकों तो मुफ्त राशन दे रही है।

सरकार ने चार जातियां (गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता) पर फोकस किया है। इनकी जरूरतों और इनकी अकांक्षाओं पर सरकार ने ध्यान दिया है।

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

सरकार ने गरीब का कल्याण पर जोर दिया है। इसका रिजल्ट भी काफी अच्छा मिला है। ऐसे में सरकार ने 'सबका साथ' मंत्र की मदद से 25 करोड़ नागरिकों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। इसी के साथ सरकार ने भारत के विकास को लेकर कहा कि वर्ष 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

अमृतकाल

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि अमृतकाल के लिए सरकार ने आर्थिक नीतियों को अपनाया। सरकार अवसर, क्षमता और विकास पर फोकस कर रही है। सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ कई सुधारों पर काम करना शुरू करेगी।

इसके अलावा MSME को सशक्त बनाने के लिए भी नई नीतियों पर काम कर रहे हैं। इसी के साथ सरकार ऊर्जा सुरक्षा पर भी काम कर रहे हैं।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.