Budget 2022: मोदी कैबिनेट ने दी बजट को औपचारिक मंजूरी, वित्त मंत्री संसद में कर रही हैं पेश
Union Budget 2022 संसद में बजट 2022-23 पेश हो रहा है। बजट से पहले कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बजट 2022-2023 को मंजूरी दी गई।
नई दिल्ली, जेएनएन। संसद में देश का बजट (Budget 2022-23) पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) लगातार चौथी बार बजट पेश कर रही हैं। बजट से पहले कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में बजट 2022-2023 को औपचारिक मंजूरी दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावा कई मंत्री कैबिनेट की बैठक में मौजूद रहे। ये बैठक पीएम की अध्यक्षता में हुई।
Prime Minister Narendra Modi arrives for the union cabinet meeting. #UnionBudget2022 will be presented in the Parliament today. pic.twitter.com/IodLV1wGAX
— ANI (@ANI) February 1, 2022
राष्ट्रपति से की मुलाकात
बता दें कि इससे पहले वित्तत मंत्री ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात की। संसद में बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री को राष्ट्रपति से अनुमति लेनी पड़ती है। वित्तमंत्री द्वारा बजट प्रावधानों के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी जाती है।