Move to Jagran APP

Technology Budget 2022: सरकार ने ई-पासपोर्ट जारी करने का किया ऐलान, जानिए इसका इस्तेमाल और फायदे

Budget 2022-23 for Technology Sector साल 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी करने का काम शुरू हो जाएगा। इसे बायोमेट्रिक पासपोर्ट या ई-पासपोर्ट के नाम से भी जाना जाएगा। इस तरह भारत ई-पासपोर्ट जारी करने वाला चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Tue, 01 Feb 2022 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 11:54 AM (IST)
Technology Budget 2022: सरकार ने ई-पासपोर्ट जारी करने का किया ऐलान, जानिए इसका इस्तेमाल और फायदे
Image Caption - प्रौद्योगिकी क्षेत्र का बजट 2022

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Technology Sector Budget 2022 (प्रौद्योगिकी क्षेत्र का बजट): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इस बार के आम बजट में ई-पासपोर्ट जारी करने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री की मानें, तो साल 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी करने का काम शुरू हो जाएगा। इसे बायोमेट्रिक पासपोर्ट या ई-पासपोर्ट के नाम से भी जाना जाएगा। इस तरह भारत ई-पासपोर्ट जारी करने वाला चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

loksabha election banner

क्या है बायोमेट्रिक पासपोर्ट

बायोमेट्रिक पासपोर्ट चिप इनेबल्ड पासपोर्ट होंगे। जिस पर लोगों को बायोमेट्रिक डेटा दर्ज होगा। यह पासपोर्ट रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) के जरिए डेटा ट्रांसफर को इजाजत नहीं देगा। जिससे यह फुल-प्रूफ सिक्योर रहेगा। बायोमेट्रिक पासपोर्ट का आइडिया साल 2017 में आया था। बॉयोमेट्रिक पासपोर्ट को ट्रायल बेसिस पर 20,000 डिप्लोमैट को जारी किए गए हैं। यह पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैध होगा। ई-पासपोर्ट को बनाने टाटा की कंपनी टीसीएस बनाएगी। इसमें सबसे नई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। ई-पासपोर्ट को छापने और जारी करने का पूरा अधिकार सरकार के पास होगा। पासपोर्ट में फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल पहले से होता है। फिंगरप्रिंट भी बायोमेट्रिक का हिस्सा है। हालांकि इसके अलावा आईरिस और अल्गोरिदम का उपयोग किया जा सकता है।

क्या होंगे फायदे

  1. ई-पासपोर्ट फिजिकल पासपोरट के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होंगे।
  2. ई-पासपोर्ट बायोमेट्रिक डेटा को स्टोर करेंगे। ऐसे में पासपोर्ट खो जाने पर ई-पासपोर्ट होल्डर को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
  3. ई-पासपोर्ट होल्डर का एयरपोर्ट पर ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं होगा।
  4. ई-पासपोर्ट से जालसाजी रोकने में मदद मिलेगी।
  5. यात्रियों के लिए तेजी से इमिग्रेशन में मदद मिलेगी।
  6. ई-पासपोर्ट के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त लोगो के साथ आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.