Move to Jagran APP

Road Transport Budget 2022: 2022-23 में राष्ट्रीय राजमार्गों का 25,000 किमी तक होगा विस्तार

Budget 2022-23 for Road Transport Sector बजट 2022 में सड़क परिवहन क्षेत्र (Road Transport Budget 2022) के लिए बड़ी घोषणा की गई हैं। इसके तहत वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 25 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार किया जाएगा।

By Geetika SharmaEdited By: Published: Tue, 01 Feb 2022 11:25 AM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 11:25 AM (IST)
Road Transport Budget 2022: 2022-23 में राष्ट्रीय राजमार्गों का 25,000 किमी तक होगा विस्तार
सड़क परिवहन बजट 2022: 2022-23 में राष्ट्रीय राजमार्गों का 25,000 किमी तक होगा विस्तार

नई दिल्ली, एजेंसियां। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट 2022 (Budget 2022) पेश कर रही हैं। ऐसे में सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सड़क परिवहन क्षेत्र (Road Transport Budget 2022) में बड़ी घोषणा की गई हैं। 2022-23 के दौरान 25 हजार किमी तक राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार किया जाएगा। पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti) के माध्यम से 2022-23 में सड़क परिवहन मास्टर प्लान (Road Transport Master Plan) को अंतिम रूप दिया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में बदलाव को बढ़ावा देने के लिए शून्य ईंधन नीति (Zero Fuel Policy) के साथ क्षेत्रों को विशेष गति देने का काम किया जाएगा।

loksabha election banner

पीएम गति शक्ति का मास्टर प्लान तैयार

बजट 2022 से रोड़ ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी घोषणाओं सहित कई उम्मीदे थीं, जिसे सरकार ने कुछ हद तक पूरा किया है। राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम (National Ropeway Development Program) को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में लिया जाएगा। सीतारमण ने संसद में 2022-23 का बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड के माध्यम से चार स्थानों पर मल्टीमाडल लाजिस्टिक्स पार्कों (Multimodal Logistics Parks) के कार्यान्वयन के लिए 2022-23 में कान्ट्रैक्ट दिए जाएंगे। सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक संसाधनों (Public Resources) के पूरक के लिए वित्तपोषण के नवीन तरीकों के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। लोगों और सामानों की तेज आवाजाही की सुविधा के लिए 2022-23 में एक्सप्रेसवे के लिए पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान (PM Gati Shakti Master Plan) तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क (National Highway Network) का 2022-23 में 25,000 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा।

पर्यटन के साथ-साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

इसके साथ ही मंत्री ने बजट 2022 (Budget 2022) में कठिन पहाड़ी क्षेत्रों में पारंपरिक सड़कों के पसंदीदा पारिस्थितिक रूप से स्थायी विकल्प के रूप में राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम (National Ropeway Development Program) को पीपीपी मोड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के अलावा यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी और सुविधा में सुधार करना है। सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 (Financial year 2022-23) में 60 किलोमीटर लंबी आठ रोपवे परियोजनाओं (Ropeway Projects) के कान्ट्रैक्ट दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.