Vistara ने मुंबई से दुबई के लिए शुरू की डेली फ्लाइट, पैसेंजर्स को गिफ्ट किया चॉकलेट बैग
टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइन्स की जॉइंट वेंचर Vistara ने मुंबई और दुबई के बीच अपनी डेली सर्विस की शुरुआत की है।
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइन्स की जॉइंट वेंचर Vistara ने मुंबई और दुबई के बीच अपनी डेली सर्विस की शुरुआत की है। यह एयरलाइन के नेटवर्क में दूसरा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। इस महीने की शुरुआत में विस्तारा ने दिल्ली और मुंबई से सिंगापुर के लिए दैनिक उड़ानों के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय संचालन की शुरुआत की। विस्तारा 27 अगस्त से अपने तीसरे अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन बैंकॉक के लिए उड़ान संचालन भी शुरू करेगा।
मुंबई-दुबई फ्लाइट बुधवार को रवाना हुई और इसने लगभग 6 बजे शाम को दुबई में लैंडिंग किया। फ्लाइट के वापसी का किराया लगभग 17,820 रुपये है।
विस्तारा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लेस्ली ने कहा, 'हम दुबई में अपनी सेवा शुरू करके बहुत उत्साहित हैं, यह एक ऐसा शहर है जो लाखों भारतीयों का घर है, कई भारतीय निगमों के लिए व्यवसाय का स्थान है और कई लोगों के लिए सबसे पसंदीदा छुट्टी बिताने वाली जगह है।'
दुबई में अपनी पहली उड़ान को यादगार बनाने के लिए विस्तारा ने सभी यात्रियों को चॉकलेट का एक बैग गिफ्ट किया। विस्तारा अब 27 डेस्टिनेशन को जोड़ती है, इसके अलावा एयरलाइन प्रति सप्ताह 1,200 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है।