Move to Jagran APP

आज से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर भी पड़ेगा इसका असर

इसके अलावा भी कई छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। आइए सिलसिलेवार जानते हैं ऐसी ही बदलाव के बारे में...

By NiteshEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 09:25 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 02:42 PM (IST)
आज से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर भी पड़ेगा इसका असर
आज से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर भी पड़ेगा इसका असर

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोरोना के प्रकोप के बीच कई सारे नए नियम लागू किए गए थे, जिनमें अब धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। एक सितंबर से देश में कुछ चीजें बदलने वाली हैं, इन बदलाव का आपकी जिंदगी से वास्ता है। ये बदलाव आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इनके बारे में आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है। ये बदलाव कुछ समयसीमाओं और कुछ नियमों से जुड़े हैं। इस तब्दीली में फ्लाइट यात्रा, EMI, दिल्ली मेट्रो, LPG सिलेंडर, एयरलाइन्‍स से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा भी कई छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। आइए सिलसिलेवार जानते हैं ऐसी ही बदलाव के बारे में...

loksabha election banner

1 सितंबर से दिल्ली मेट्रो के शुरु होने की संभावना

देश में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 22 मार्च से मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव

1 सितंबर को एलपीजी के दाम में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। माना जा रहा है कि LPG, CNG और PNG के दामों में भारी गिरावट हो सकती है।

 विमान यात्रा के लिए खर्च करना होगा ज्यादा 

1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (ASF) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।

मोरेटोरियम होगा खत्म, EMI का बोझ बढ़ेगा 

लोन ग्राहकों की EMI पर इस वर्ष मार्च में जो रोक लगी थी, वह 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) व पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की तरफ से अगले हफ्ते फैसला होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.