Move to Jagran APP

इन बैंकों का Home Loan है सबसे सस्‍ता, EMI नहीं बनेगी बोझ

आज हम आपको भारत के 15 लोकप्रिय बैंकों की तरफ से पेश किए जाने वाले होम लोन के बारे में बता रहे हैं और इनकी ब्याज दर से लेकर ईएमआई तक की जानकारी दे रहे हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 09:24 AM (IST)
इन बैंकों का Home Loan है सबसे सस्‍ता, EMI नहीं बनेगी बोझ
इन बैंकों का Home Loan है सबसे सस्‍ता, EMI नहीं बनेगी बोझ

नई दिल्‍ली (बिजनेस डेस्‍क)। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास अपना एक घर हो और आज के समय में इस सपने को लोन लेकर पूरा किया जा सकता है, जिसे होम लोन कहते हैं। होम किसी भी व्यक्ति की तरफ से लिए जाने वाला सबसे बड़ा लोन होता है जिसकी अवधि 15 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक हो सकती है। एक समय पर होम लोन के तहत जितना अमाउंट लिया जाता है वह चुकानी की आखिरी तारीख तक लगभग डबल हो चुका होता है। देश में बहुत से बैंक और एनबीएफसी होम लोन की पेशकश करते हैं। होम लोन लेते वक्त उस आवेदक की मासिक इनकम और उसकी लोन लेने की क्षमता देखी जाती है और यह देखा जाता है कि कितनी वैल्यू की प्रॉपर्टी के लिए लोन लिया जा रहा है उसके बाद लोन की प्रोसेसिंग की जाती है।

loksabha election banner

अगर आप भी होम लोन लेने के बारे में विचार कर कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत के 15 लोकप्रिय बैंकों की तरफ से पेश किए जाने वाले होम लोन के बारे में बता रहे हैं और इनकी ब्याज दर से लेकर ईएमआई तक की जानकारी दे रहे हैं।

इन बैंकों का होम लोन है सबसे सस्‍ता

बैंक                                        ब्याज दर                  ईएमआई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया              8.55-9.40           23,174-27,768

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया             8.55-9.55           23,174-25,335

यूको बैंक                               8.55-11.80          23,174-32,615

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया        8.60-9.10            26,225-24,335

कॉर्पोरेशन बैंक                       8.60-9.60            26,225-27,476

इलाहाबाद बैंक                       8.60-9.60            26,225-28,160

एचडीएफसी बैंक                    8.65-9.15            26,320-27,282

सिंडिकेट बैंक                         8.65-9.75           26,320-28,456

इंडियन ओवरसीज बैंक            8.65-8.90           26,320-26,799

पंजाब नेशनल बैंक                 8.65-9.85            26,320-28,653

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया        8.70-8.85            26,416-26,703

कैनरा बैंक                            8.70-9.45            26,416-27,866

बैंक ऑफ बड़ौदा                    8.70-9.70            26,416-28,357

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स     8.75-8.85           26,511-26,703

पंजाब एंड सिंध बैंक               8.75-9                 26,511-26,992

इस गणना में होम लोन की राशि 30 लाख रुपये और अवधि 20 साल मानी गई है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.