टाटा टेक ने खरीदी अमेरिकी कंपनी
मुंबई। टाटा टेक्नोलॉजी ने अमेरिकी कंपनी कैम्ब्रिक को करीब एक सौ अस्सी करोड़ रुपये [3.25 करोड़ डॉलर] में खरीदने की घोषणा की है। इससे कंपनी को ग्लोबल स्तर खास कर यूरोप के निर्माण और भारी उपकरण क्षेत्र में मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी। टाटा समूह की यह कंपनी इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग आइटी सेवाएं मुहैया कराती है।

टाटा टेक्नोलॉजी के एमडी व सीईओ पैट्रिक मैक्गोल्ड्रिक ने शुक्रवार को इस सौदे की घोषणा करते हुए बताया कि इसके लिए पूरा नगद भुगतान किया जाएगा। तीन करोड़ डॉलर का भुगतान किया जा चुका है, जबकि बाकी राशि साल के अंत तक दी जाएगा। यह सौदा अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। कैम्ब्रिक टाटा टेक्नोलॉजी की अनुषंगी कंपनी के रूप में काम करेगी। उन्होंने बताया कि इस अधिग्रहण से कंपनी को हाई एंड सिस्टम इंजीनियरिंग, डिजाइन और पावरट्रेन इंजीनियरिंग में पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। कैम्ब्रिक के रोमानिया में तीन विकास केंद्र हैं। इसके ग्राहकों में भारी मशीनरी, कृषि, ऑटोमोटिव और सड़क निर्माण कंपनियां शामिल हैं। रोमानिया और अमेरिका में कंपनी के 450 इंजीनियर हैं जो अब टाटा समूह का हिस्सा होंगे। वर्ष 2012 में इसका राजस्व 2.5 करोड़ डॉलर रहा था। वहीं टाटा टेक में छह हजार इंजीनियर काम करते हैं। पिछले साल इसकी आमदनी 25 करोड़ डॉलर रही है।
फेसबुक ने पार्स का किया अधिग्रण
सैन फ्रांसिस्को : दिग्गज सोशल नेटवर्किग वेबसाइट फेसबुक ने मोबाइल एप्लीकेशन बनाने वाली कंपनी पार्स का अधिग्रहण करने की शुक्रवार को घोषणा की है। इस सौदे की राशि के बारे में कंपनी ने नहीं बताया है। मगर माना जा रहा है कि यह सौदा 8.5 करोड़ डॉलर में हुआ है। इससे फेसबुक को स्मार्टफोन और टैबलेट उपभोक्ताओं को आसान सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।