Share Market News : Powergrid समेत इन शेयरों की बदौलत बाजार हुआ गुलजार, Nifty में भी तेजी
Share Market Latest news शेयर बाजार की गुरुवार को शुरुआत अच्छी रही। बाजार कल के 51942 अंक के बंद से 200 अंक ऊपर खुला। खबर लिखे जाने तक BSE का मेन इंडेक्स 111 अंक ऊपर 52053 अंक पर कारोबार कर रहा था।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Share Market Latest news : शेयर बाजार की गुरुवार को शुरुआत अच्छी रही। बाजार कल के 51942 अंक के बंद से 200 अंक ऊपर खुला। खबर लिखे जाने तक BSE का मेन इंडेक्स 111 अंक ऊपर 52053 अंक पर कारोबार कर रहा था। Tech mahindra, Powergrid समेत 22 शेयरों में तेजी देखी गई जबकि 8 शेयर लाल निशान के नीचे थे। उधर NSE का Nifty 50 भी 45 अंक ऊपर 15680 अंक पर कारोबार कर रहा था।
हालांकि बुधवार को वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 334 अंक टूटकर बंद हुआ था। बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI Bank और L&T की अगुवाई में यह गिरावट आई थी। 30 शयरों पर आधारित BSE Sensex 333.93 अंक यानि 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,941.64 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 104.75 अंक यानी 0.67 प्रतिशत टूटकर 15,635.35 अंक पर बंद हुआ।
L&T को सबसे ज्यादा नुकसान
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 2 प्रतिशत का नुकसान एल एंड टी को हुआ। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वित्त, वाहन और आरआईएल में बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में तीव्र गिरावट आयी।’’
विदेशी बाजारों में गिरावट
उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख खंडवार सूचकांकों में बिकवाली दबाव रहा। निवेशकों ने अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के महत्वपूर्ण आंकड़े जारी होने से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी। एशिया के अन्य बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि शंघाई लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.48 पर पहुंच गया।