Sensex ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 54576 अंक के All time high पर खुला
शेयर बाजारों में जोरदार तेजी जारी है और गुरुवार को BSE का मेन इंडेक्स Sensex 54576 अंक के All time High पर खुला। खबर लिखे जाने तक Sensex 47 अंक ऊपर 54417 अंक पर कारोबार कर रहा था। Bharti Airtel के शेयर 2.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए थे।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर बाजारों में जोरदार तेजी जारी है और गुरुवार को BSE का मेन इंडेक्स Sensex 54576 अंक के All time High पर खुला। खबर लिखे जाने तक Sensex 47 अंक ऊपर 54417 अंक पर कारोबार कर रहा था। Bharti Airtel के शेयर 2.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए थे। जबकि NSE Nifty 50 16258 अंक के पुराने बंद से 11 अंक नीचे 16247 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 546.41 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 54,369.77 पर बंद हुआ। सेंसेक्स इस वर्ष कुल मिलाकर अबतक 6,618.44 अंक या 13.86 प्रतिशत चढ़ा।
इस साल सेंसेक्स के महत्वपूर्ण पड़ाव इस प्रकार रहे:
21 जनवरी : बीएसई सेंसेक्स ने बुधवार को कारोबार के दौरान महत्वपूर्ण 50,000 अंक के आंकड़े को पार किया।
03 फरवरी : सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक से ऊपर बंद हुआ।
05 फरवरी : सेंसेक्स कारोबार के दौरान 51,000 अंक के पार पंहुचा।
08 फरवरी : सेंसेक्स 51,000 अंक से अधिक पर बंद हुआ।
15 फरवरी : सेंसेक्स कारोबार के दौरान 52,000 अंक के उच्चतम स्तर पर पंहुचा।
22 जून : सेंसेक्स 53,000 अंक के स्तर पर पंहुचा।
07 जुलाई : सेंसेक्स ने पहली बार 53,000 के आंकड़े को पार किया।
03 अगस्त : बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,40,04,664.28 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
04 अगस्त : सेंसेक्स पहली बार 54,000 अंक के आगे निकला और इससे ऊपर बंद हुआ।