Stock Market: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 52 हजार पार, Nifty अब तक के सर्वोच्च स्तर पर
सेंसेक्स 85.40 अंक की गिरावट के साथ 51849.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.35 अंक ऊपर 15575.20 के स्तर पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में इंफोसिस टाइटन ओएनजीसी रिलायंस और पावर ग्रिड के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 268.36 अंकों की मजबूती के साथ 52117.84 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.20 अंक की बढ़त के साथ 15658.40 के स्तर पर खुला।
निफ्टी 50 ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड बनाया। एनर्जी और आईटी के शेयरों में तेजी से निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निवेशकों की नजर इस सप्ताह के अंत में केंद्रीय बैंक की monetary policy बैठक के परिणाम पर भी है, हालांकि, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। आज निफ्टी 50 इंडेक्स 0.54 फीसद बढ़कर 15,656.20 पर चला गया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.55 फीसद बढ़कर 52,134.62 पर चला गया।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो दर को अपरिवर्तित रखने की उम्मीद जताई जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सॉफ्टवेयर सेवाओं की दिग्गज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड निफ्टी 50 में क्रमशः 1.5% और 1.1% की बढ़त के साथ टॉप पर रही। लगातार छह सत्रों में रिलायंस के शेयरों में तेजी आई है।
इस बीच, देश में COVID -19 मामलों में गिरावट देखी जा रही है, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 134,154 मामले सामने आए हैं।
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 85.40 अंक की गिरावट के साथ 51,849.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.35 अंक ऊपर 15,575.20 के स्तर पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में इंफोसिस, टाइटन, ओएनजीसी, रिलायंस और पावर ग्रिड के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया।
Sensex opens at 52,121 with a gain of 272 points; Nifty at 15,672.25 pic.twitter.com/xFgiNaDBxQ— ANI (@ANI) June 3, 2021
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 135.84 अंकों की गिरावट के साथ 51799.04 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 33.60 अंक की गिरावट के साथ 15541.30 के स्तर पर खुला था।